काउंटडाउन शुरू: “आज रात मिट सकती है एक सभ्यता” ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा ग्लोबल अलर्ट

The Red Ink: डेडलाइन खत्म होने में अब बस कुछ घंटे बाकी हैं और माहौल पहले ही बारूद की गंध से भर चुका है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का नया बयान हालात को और खतरनाक बना रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा- “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।” यह कोई सामान्य बयान नहीं, बल्कि उस काउंटडाउन का संकेत है जो अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है।

जमीन पर क्या हो रहा है?
ईरान के अंदर हमले तेज हो चुके हैं। एक अहम रेलवे ब्रिज को निशाना बनाकर उड़ा दिया गया है। खार्ग द्वीप पर लगातार हमले जारी हैं यानी एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों पर प्रहार लेकिन जवाब भी उतना ही आक्रामक है। ईरान ने इजरायल के कई इलाकों में मिसाइलें दाग दी हैं। यह अब ‘हमला और जवाब’ नहीं, सीधा टकराव बन चुका है।

ट्रंप का मैसेज: “अब फैसला आज ही होगा”
ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी… जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो लेकिन शायद ऐसा होगा।” इससे पहले वह यह भी कह चुके हैं कि ईरान को “एक ही रात में खत्म” किया जा सकता है और अब वही रात सामने खड़ी है।

trump on iran (pc- social media)

47 साल का हिसाब एक रात में?
ट्रंप ने अपने बयान में 47 सालों से जारी “जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत” के दौर के खत्म होने की बात कही। उनके शब्दों में साफ संकेत है यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि एक लंबे दौर का अंत भी हो सकता है।

तबाही या बदलाव- दोनों संकेत साथ
दिलचस्प बात यह है कि धमकी के साथ ट्रंप ने बदलाव की बात भी की। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में “कम कट्टर और ज्यादा समझदार” लोग आते हैं, तो कुछ “क्रांतिकारी” भी हो सकता है। यानी एक तरफ विनाश की चेतावनी दूसरी तरफ नई शुरुआत का इशारा।

अमेरिका के भीतर भी अलग राय
जहां ट्रंप का रुख सख्त है, वहीं उनके उपराष्ट्रपति JD Vance ने संकेत दिया है कि युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और इसके सैन्य लक्ष्य लगभग पूरे हो चुके हैं। अब सवाल सिर्फ एक है क्या यह रात इतिहास बनाएगी या इतिहास मिटाएगी? क्योंकि हालात साफ हैं, घड़ी चल रही है, मिसाइलें तैनात हैं और दुनिया इंतजार में है।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories