‘मिलकर तय करेंगे…’ अखिलेश का बयान बना बड़ा संकेत- UP में बदल सकता है पूरा गेम

The Red Ink:
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज होती जा रही है और अब एक नया सियासी समीकरण आकार लेता दिख रहा है। 13 अप्रैल को सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के एक बयान ने पूरे राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।अखिलेश यादव के साथ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की मौजूदगी ने पहले ही अटकलों को हवा दे दी थी लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई जब गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर सपा सुप्रीमो ने साफ शब्दों में कहा- “हम लोग मिलकर तय लेंगे कि क्या करना है।”यही एक लाइन अब यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

क्या बन रहा है नया सियासी समीकरण?
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, सपा और आम आदमी पार्टी के बीच बढ़ती नजदीकियां 2027 के चुनाव में नए गठबंधन की नींव बन सकती हैं। अगर यह समीकरण सीट शेयरिंग तक पहुंचता है, तो इसका सबसे बड़ा असर कांग्रेस पर पड़ सकता है। दरअसल, कांग्रेस पहले ही कई राज्यों में AAP से दूरी बना चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की पार्टी आमने-सामने दिखी थी। उस समय राहुल गांधी खुद मैदान में उतरकर केजरीवाल सरकार पर हमलावर थे। वहीं, उसी चुनाव में अखिलेश यादव ने खुलकर केजरीवाल का समर्थन किया था। ऐसे में अगर सपा और AAP साथ आते हैं, तो यूपी में कांग्रेस के लिए राजनीतिक जमीन और मुश्किल हो सकती है।

अखिलेश का ‘डेमोक्रेसी’ संदेश और बीजेपी पर हमला
सुल्तानपुर में अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने लोकतंत्र और संवाद की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा “लोकतंत्र में एक तंत्र की कोई जरूरत नहीं है। देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चले, मनमानी से नहीं। डेमोक्रेसी में वन-वे सिस्टम नहीं चलता, बातचीत से ही समाधान निकलता है।” इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हाल के समय में पार्टी उद्योगपतियों के साथ खड़ी दिखाई देती है।

नोएडा हिंसा पर सीएम योगी से इस्तीफे की मांग
अखिलेश यादव ने नोएडा में मजदूरों के आंदोलन को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि अगर यह आंदोलन किसी साजिश का हिस्सा है, तो खुफिया एजेंसियां क्या कर रही थीं। उन्होंने तीखा हमला करते हुए लिखा कि “अगर प्रदेश आपसे नहीं संभल रहा है, तो ससम्मान गद्दी छोड़ दीजिए, नहीं तो जनता उतार देगी।”

क्यों अहम है यह पूरा घटनाक्रम?
यूपी में 2027 चुनाव से पहले यह पहली बार है जब सपा और AAP के बीच संभावित तालमेल इतने खुले संकेतों में सामने आया है।

सुल्तानपुर में दोनों नेताओं की मौजूदगी
गठबंधन पर ‘खुला विकल्प’ वाला बयान, कांग्रेस की पहले से AAP से दूरी, इन सभी फैक्टर्स को जोड़कर देखा जाए, तो साफ है कि यूपी की राजनीति में आने वाले समय में नए गठबंधन, नए समीकरण और नई टकराहटें देखने को मिल सकती हैं।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories