The Red Ink ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता राजकुमार भाटी से बात की, जिन्होंने हाल ही में अखिलेश यादव के स्वागत में लगवाए गए पोस्टर्स को हटवाए जाने और भाजपा के विरोध को लेकर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाटी ने कहा कि भाजपा नेताओं की यह हरकत गलत है और लोकतंत्र में किसी पार्टी के कार्यक्रम को रोकना किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया कि जिसने भी उनके पोस्टर्स हटवाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देखें पूरा इंटरव्यू-
Question1: सर, अखिलेश यादव के स्वागत में आपने दादरी, गाजियाबाद और नोएडा में पोस्टर्स लगवाए थे। अब खबर है कि नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित ने इन्हें फाड़वा दिया। सच क्या है?
राजकुमार भाटी: भाजपा के लोग दो काम गलत कर रहे हैं। देश में लोकतंत्र है, हर पार्टी को अधिकार है कि वह रैली, प्रदर्शन और कार्यक्रम करे। सरकार को इसे सहयोग करना चाहिए। जब कोई पार्टी कार्यक्रम करती है, तो दूसरी पार्टी विरोध नहीं करती। लेकिन भाजपा के नेता प्रचार में हैं, गांव-गांव जा रहे हैं और लोगों से कह रहे हैं कि 29 तारीख की हमारी रैली में मत जाओ। खैर, हमारे लिए खुशी की बात है। लेकिन उनके लिए दुर्भाग्य यह है कि जिस-जिस गांव में वे गए, वहां हमारी संख्या बढ़ गई है।
Question2: आपके पोस्टर्स हटवाने का मामला भी सामने आया। इसके बारे में क्या कहना चाहेंगे?
राजकुमार भाटी: हां, उन्होंने हमारे होर्डिंग्स हटवाए। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से हटवाए गए। जबकि बीजेपी के पोस्टर्स वही लगे हुए हैं। दादरी में हर जगह हमारे पोस्टर्स लगे थे। 29 तारीख की रैली के लिए दो दिन लगे रहते, तो कोई आपत्ति नहीं होती।
जब मुझे पता चला कि पोस्टर्स गायब हैं, तो मैंने देखा कि किसने ये किया। पता चला कि नगरपालिका ने उतारे। अगर कर्मचारियों ने किया, तो जिम्मेदार चेयरमैन ही हैं। यह मुझे बहुत खराब लगा। इसलिए मैंने फेसबुक लाइव किया। एक महिला होने के नाते मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन फेसबुक लाइव में मैंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया।
Question3: इसके बाद क्या हुआ?
राजकुमार भाटी: चेयरमैन की तरफ से सफाई आई कि उन्होंने होर्डिंग्स नहीं उतारे। ठीक है, हम उनकी बात मान लेते हैं, क्योंकि हमें किसी से लड़ाई नहीं करनी। लेकिन जिसने भी यह किया, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
मैं यह चुनौती भी दे रहा हूं: अगर मेरी होर्डिंग्स हटेंगे, तो मैं एक भी बीजेपी के होर्डिंग्स नहीं छोड़ूंगा। जो हमें छेड़ेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं। हम इतने कमजोर नहीं हैं।
Question4: इस मामले को लेकर आपकी अगली रणनीति क्या होगी?
राजकुमार भाटी: हमारी रणनीति साफ है। रैली और प्रचार जारी रहेगा। किसी भी तरह की धमकी या रोक-टोक हमारे उत्साह को नहीं रोक सकती। अगर हमारी चीज़ें छीनी गईं, तो हम पूरी ताकत से जवाब देंगे।




