हरिद्वार के लिए रवाना हुआ प्रतीक यादव का अस्थि कलश, अपर्णा बेटियों और परिवार संग पहुंचीं एयरपोर्ट

The Red Ink
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। पत्नी अपर्णा यादव सुबह परिवार के सदस्यों के साथ लखनऊ से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। अमौसी एयरपोर्ट पर भावुक माहौल देखने को मिला, जहां शिवपाल यादव के बेटे और बदायूं सांसद आदित्य यादव अस्थि कलश लेकर चलते नजर आए।

चार्टर्ड प्लेन से हरिद्वार रवाना हुआ परिवार
शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे अपर्णा यादव अपनी बड़ी बेटी प्रथमा, पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन बिष्ट के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचीं। परिवार चार्टर्ड प्लेन से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ, जहां से सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंचा जाएगा। परिवार ने इस यात्रा के लिए 6 सीटर चार्टर्ड विमान बुक किया है। हालांकि, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव हरिद्वार जाएंगे या नहीं, इसे लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

आदित्य यादव अस्थि कलश लेकर आगे चले
अमौसी एयरपोर्ट पर भावुक दृश्य देखने को मिले। शिवपाल यादव के बेटे और बदायूं सांसद आदित्य यादव अस्थि कलश लेकर परिवार से आगे चलते नजर आए। उनके पीछे अपर्णा यादव अपनी छोटी बेटी पद्मजा और भाई अमन बिष्ट के साथ दिखाई दीं। परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक, प्रतीक यादव अपनी छोटी बेटी पद्मजा से बेहद लगाव रखते थे और अक्सर उसके साथ समय बिताते थे।

स्वामी अवधेशानंद गिरि की मौजूदगी में होगा अस्थि विसर्जन
हरिद्वार में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की उपस्थिति में अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अस्थियां चौधरी चरण सिंह वीवीआईपी घाट पर गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। अपर्णा यादव ने देर रात करीब 1 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर शुभचिंतकों से हरिद्वार पहुंचने की अपील भी की थी। उन्होंने लिखा कि परिवार को इस कठिन समय में लोगों के साथ और समर्थन की जरूरत है।

38 साल की उम्र में हुआ था निधन
प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में निधन हो गया था। वह 38 वर्ष के थे। अगले दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी थी। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले प्रतीक बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े रहे, जबकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की सक्रिय नेता हैं और इस समय उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

उत्तराखंड में भी पसरा शोक
अपर्णा यादव का पैतृक गांव उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक स्थित गढ़बरसाली गांव में है। जैसे ही प्रतीक यादव के निधन की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories