Mirzapur: The Movie का लखनऊ में भौकाल, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा ने किया फिल्म का प्रमोशन

The Red Ink

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ रहा है। Mirzapur: The Movie का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ट्रेलर में गद्दी की जंग, बदले और ‘मिर्जापुर’ की दुनिया का वही पुराना भौकाल नजर आया है, जिसे फैंस लंबे समय से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच फिल्म की स्टारकास्ट बुधवार, 12 अगस्त को लखनऊ पहुंची। अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार ने राजधानी में फिल्म का प्रमोशन किया और मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म और अपने किरदारों से जुड़े अनुभव साझा किए।

लखनऊ पहुंची ‘मिर्जापुर’ की स्टारकास्ट

लखनऊ में फिल्म की टीम के पहुंचते ही फैंस के बीच उत्साह देखने को मिला। अली फजल और दिव्येंदु शर्मा को अपने पसंदीदा किरदारों में बड़े पर्दे पर देखने को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट साफ नजर आई।

स्टारकास्ट ने फैंस से मुलाकात भी की। इस दौरान कलाकारों ने फिल्म की कहानी, किरदारों और ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को थिएटर में देखने के अनुभव को लेकर अपनी बातें रखीं।

ट्रेलर के बाद बढ़ा फिल्म का बज

Mirzapur: The Movie का मच-अवेटेड ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया गया था। ट्रेलर में कहानी को लेकर कई सवाल खड़े किए गए हैं और ‘मिर्जापुर’ की सत्ता की लड़ाई को एक नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने की झलक दिखाई गई है।

फिल्म के पहले गाने ‘दो नंबरी’ को भी दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर और गाने के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

यूपी से ‘मिर्जापुर’ का खास कनेक्शन

‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसकी पूरी दुनिया का उत्तर प्रदेश से गहरा जुड़ाव रहा है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचना टीम के लिए खास मौका रहा।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत और फैंस से मुलाकात के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने इसी कनेक्शन को भी महसूस किया। ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता को देखते हुए राजधानी में फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी खास माहौल नजर आया।

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े चेहरे

Mirzapur: The Movie में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान भी शामिल हैं।

फिल्म के जरिए ‘मिर्जापुर’ की चर्चित दुनिया एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाली है, लेकिन इस बार कहानी का मंच ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर होगा।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। Mirzapur: The Movie को अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं।

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा।

ट्रेलर और ‘दो नंबरी’ को मिले रिस्पॉन्स के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘मिर्जापुर’ का यह भौकाल बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories