लखनऊ में शराब ठेका कर्मचारी की हत्या: शराब देने से इनकार पर लोहे की रॉड से हमला

The Red Ink
Lucknow के मलिहाबाद इलाके में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां शराब ठेका पर काम करने वाले सेल्समैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ठेका खुलने से पहले शराब देने से इनकार करने पर आरोपी ने हमला कर दिया।

शराब मांगने पर विवाद, फिर हमला
घटना सुबह करीब 8:30 बजे ढेड़ेमऊ गांव में हुई। आरोपी युवक ठेके पर पहुंचा और सेल्समैन से शराब की मांग करने लगा। जब कर्मचारी ने नियमों का हवाला देते हुए शराब देने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में लोहे की रॉड उठाई और ताबड़तोड़ वार कर दिए।

बीच-बचाव करने वाले को भी पीटा
हमले के दौरान वहां मौजूद एक अन्य युवक रज्जन ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।

सिर पर वार से मौके पर मौत
मृतक की पहचान अजय जायसवाल उर्फ रिंकू (35) के रूप में हुई है, जो सैय्यदबाड़ा इलाके का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उसके सिर पर कई बार लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे गंभीर चोट लगी और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी की पहचान ननक्के कश्यप के रूप में की है, जो घटनास्थल के पास ही रहता है। वारदात के बाद से वह फरार है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। घायल युवक का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories