लखनऊ में ‘प्रॉपर्टी माफिया’ पर बड़ा प्रहार: गैंगस्टर एक्ट में 5.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क

The Red Ink
लखनऊ पुलिस ने संगठित धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क पर जोरदार कार्रवाई करते हुए करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 5.78 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई दक्षिणी ज़ोन के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में की गई।

गैंग लीडर समेत पूरा नेटवर्क रडार पर
इस कार्रवाई में गैंग लीडर प्रमोद कुमार उपाध्याय और उसके साथी विनोद कुमार उपाध्याय समेत कई सदस्यों की संपत्तियां जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से लोगों को निशाना बना रहा था।

कैसे चलता था ठगी का खेल?
जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को बड़ी रियल एस्टेट कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। फर्जी या विवादित जमीन दिखाकर प्लॉट बेचते थे रजिस्ट्री के बाद पीड़ितों को पता चलता था कि जमीन असली ही नहीं पैसा वापस मांगने पर टालमटोल और धमकी दी जाती थी इस पूरे खेल में भोले-भाले लोगों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जाता था।

सेना और अर्द्धसैनिक बल भी बने टारगेट
पुलिस के मुताबिक, गिरोह खासतौर पर सेना और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों को निशाना बनाता था। ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण ये लोग जमीन की ज्यादा जांच नहीं कर पाते थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी उन्हें फर्जी डील में फंसा देते थे।

66 मुकदमे, हत्या के प्रयास तक के आरोप
साल 2020 से अब तक लखनऊ के अलग-अलग थानों जैसे मोहनलालगंज, PGI, सरोजनीनगर, कैंट और आशियाना में इस गैंग के खिलाफ कुल 66 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, कूटरचना, आपराधिक साजिश और यहां तक कि हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं।

क्या-क्या हुआ कुर्क?
पुलिस और राजस्व टीम ने मिलकर ओमेक्स सिटी स्थित कई संपत्तियों को कुर्क किया, जिनमें शामिल हैं-
1- प्लॉट (करीब ₹3.62 करोड़)
2- अर्धनिर्मित मकान (करीब ₹1.70 करोड़)
3- इसके अलावा तीन वाहन भी जब्त किए गए:
4- टोयोटा इनोवा
5- मारुति स्विफ्ट
6- महिंद्रा बोलेरो
सभी संपत्तियों पर मौके पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है और अब ये न्यायालय के अधीन रहेंगी।

पुलिस का साफ संदेश
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लखनऊ पुलिस ने साफ कर दिया है- “ठगी और माफिया राज बर्दाश्त नहीं होगा, अपराधियों की कमाई अब सीधे जब्त होगी।”

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories