The Red Ink | IPL 2026: Lucknow Super Giants के लिए Indian Premier League 2026 की शुरुआत झटकेदार रही। पहले ही मुकाबले में Delhi Capitals ने 6 विकेट से हराकर लखनऊ कैंप में हलचल मचा दी। हार के बाद मैदान पर जो तस्वीर दिखी, उसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं मालिक Sanjeev Goenka, कप्तान Rishabh Pant और कोच Justin Langer के बीच लंबी और गंभीर बातचीत हुई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
26/4 से पलटी बाज़ी, दिल्ली ने छीन ली जीत
लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में खेले गए इस मैच में LSG ने 142 रन का टारगेट दिया जो आखिरकार कम साबित हुआ। दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही सिर्फ 26 रन पर 4 विकेट गिर गए लेकिन इसके बाद Sameer Rizvi 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन, Tristan Stubbs 32 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए, दोनों ने मिलकर 119 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी कर दी और दिल्ली ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
हार के बाद मैदान पर ‘सीरियस’ बातचीत
मैच खत्म होते ही कैमरा एक और कहानी कैद कर रहा था। संजीव गोयनका, ऋषभ पंत और जस्टिन लैंगर मैदान पर खड़े बातचीत करते नजर आए। वीडियो में गोयनका कुछ समझाते दिखे, पंत भी जवाब देते नजर आए। इस बातचीत ने फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए क्या यह रणनीति पर चर्चा थी? या हार को लेकर नाराज़गी? फिलहाल यह साफ नहीं है लेकिन माहौल ‘टेंशन’ वाला जरूर दिखा।
शुरुआत शानदार, अंत कमजोर- यहीं हारी LSG
लखनऊ की गेंदबाजी ने शुरुआत में मैच अपने कंट्रोल में ले लिया था। Mohammed Shami ने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर KL Rahul को गोल्डन डक पर आउट किया Mohsin Khan और Prince Yadav ने भी विकेट लेकर दिल्ली को बैकफुट पर डाला लेकिन इसके बाद गेंदबाज पकड़ बनाए नहीं रख सके और यही हार की सबसे बड़ी वजह बनी।
आगे क्या?
Delhi Capitals का अगला मुकाबला 4 अप्रैल को Mumbai Indians से जबकि Lucknow Super Giants 5 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी।
26/4 से मैच जीतना दिल्ली के लिए बड़ी कहानी है लेकिन 142 रन डिफेंड न कर पाना LSG के लिए बड़ा सवाल।
और अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या यह सिर्फ एक हार है या ड्रेसिंग रूम में कुछ और भी पक रहा है?




