Digital Rupee क्या है? UPI से अलग ‘असली पैसा’ या Crypto जैसा रिस्क? पूरी सच्चाई समझिए

The Red Ink: पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर एक सवाल तेजी से ट्रेंड कर रहा है—डिजिटल रुपया (e₹) आखिर है क्या? क्या ये Reserve Bank of India का नया गेमचेंजर है? क्या ये Unified Payments Interface को रिप्लेस करेगा? या फिर ये Bitcoin जैसी कोई चीज है? इन सभी सवालों का जवाब अब धीरे-धीरे साफ हो रहा है।

क्या है Digital Rupee (e₹)?
डिजिटल रुपया या e-रुपया, भारत की फिजिकल करेंसी (₹) का डिजिटल रूप है। इसे सीधे Reserve Bank of India जारी करता है और इसकी वैल्यू बिल्कुल नकद पैसे के बराबर होती है। मतलब साफ है ये ‘डिजिटल कैश’ है, सिर्फ स्क्रीन पर दिखाई देने वाला। आप इसे अपने मोबाइल के डिजिटल वॉलेट में रख सकते हैं और इससे पैसे भेज या ले सकते हैं ठीक वैसे ही जैसे आप जेब में रखे नोट का इस्तेमाल करते हैं।

कौन जारी करता है और कैसे मिलता है?
डिजिटल रुपया RBI जारी करता है, जबकि बैंक इसे ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। RBI डिजिटल करेंसी बनाता है बैंक और अधिकृत संस्थाएं यूजर्स को जोड़ती हैं मोबाइल पर e₹ वॉलेट सेट कराया जाता है यह सिस्टम 1 दिसंबर 2022 से पायलट फेज में चल रहा है फिलहाल केवल चुनिंदा बैंक और यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?
e रुपया इस्तेमाल करने के लिए बैंक का CBDC वॉलेट ऐप डाउनलोड करें, रजिस्ट्रेशन और KYC पूरा करें, बैंक अकाउंट लिंक करें और वॉलेट में e रुपया लोड करें। इसके बाद QR कोड स्कैन करके पेमेंट को सीधे व्यक्ति से व्यक्ति ट्रांसफर कर सकते है अब सवाल उठता है की क्या Savings Account जरूरी है? तो जवाब है फिलहाल हां। e₹ वॉलेट ओपनिंग आपके सेविंग्स अकाउंट से लिंक होती है, जिससे KYC आसान हो जाती है। हालांकि RBI नए ऑनबोर्डिंग मॉडल पर भी काम कर रहा है।
UPI vs Digital Rupee: फर्क समझिए Unified Payments Interface और e रुपया दिखने में एक जैसे लग सकते हैं लेकिन असल में दोनों अलग हैं। UPI क्या है? सिर्फ एक पेमेंट सिस्टम बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर करता है जबकि Digital Rupee क्या है? खुद पैसा है (डिजिटल कैश) जो वॉलेट से सीधे ट्रांसफर होता है। यानी UPI = बैंक पर निर्भर, e रुपया = कैश जैसा, भविष्य में ऑफलाइन भी संभव।

Crypto vs Digital Rupee:
Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसी और e₹ में जमीन-आसमान का फर्क है Crypto रेगुलेटेड नहीं, वैध करेंसी नहीं जबकि Digital Rupee RBI द्वारा जारी पूरी तरह वैध मुद्रा है।

किन बैंकों में मिल रहा है e₹?
फिलहाल 19 बैंक इस सिस्टम का हिस्सा हैं, जिनमें शामिल हैं SBI, ICICI Bank, HDFC Bank, Yes Bank, IDFC, First Bank, Bank of Baroda, Union Bank of India, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, Canara Bank, IndusInd Bank, Punjab National Bank, Federal Bank, Karnataka Bank, Indian Bank, IDBI Bank, Bank of Maharashtra, Bank of India, UCO Bank ये बैंक मोबाइल ऐप के जरिए CBDC वॉलेट दे रहे हैं।

क्या Digital Rupee कैश को खत्म कर देगा?
इस पर RBI ने साफ कहा है नहीं डिजिटल रुपया कैश को रिप्लेस करने के लिए नहीं बल्कि उसका पूरक बनने के लिए लाया गया है। खासकर भारत जैसे देश में, जहां अभी भी कैश का बड़ा रोल है।

Digital Rupee कोई फ्यूचर का एक्सपेरिमेंट नहीं ये कैश का डिजिटल वर्जन है, जो सिस्टम को और तेज और आसान बना सकता है लेकिन अभी ये शुरुआत है, सीमित यूजर्स, पायलट फेज, धीरे-धीरे विस्तार आने वाले समय में यही तय करेगा क्या आपका वॉलेट नोटों से भरा होगा या सिर्फ e रुपया से?

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories