जशपुर में एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका: पहाड़ से उठीं आग की लपटें, राहत टीमें मौके पर

The Red Ink
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक संभावित विमान हादसे की सूचना से हड़कंप मच गया। नारायणपुर-चारभाठी क्षेत्र के आरा पहाड़ के पास अचानक आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद यहां एयर एम्बुलेंस (प्राइवेट एयरक्राफ्ट) के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय सूचना के बाद हरकत में प्रशासन
घटना की जानकारी सबसे पहले स्थानीय लोगों ने दी, जिन्होंने पहाड़ी इलाके से धुआं उठते देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गईं। प्रारंभिक स्तर पर अंदेशा जताया जा रहा है कि कोई विमान पहाड़ी से टकराया हो सकता है लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दुर्गम इलाके ने बढ़ाई चुनौती
घटनास्थल चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिससे राहत और बचाव कार्य आसान नहीं है। टीमों को मौके तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन वैकल्पिक रास्तों से पहुंच बनाने और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने की कोशिश में जुटा है।

कितने लोग सवार थे, स्थिति साफ नहीं
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कथित एयरक्राफ्ट में कितने लोग मौजूद थे। किसी के घायल या हताहत होने की भी अभी पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने और स्थिति का आकलन करने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी।

जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर
हादसे के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य संभावनाओं की जांच की जाएगी।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories