आसमान में 2 घंटे ‘फंसी’ रही फ्लाइट: खराब मौसम ने बढ़ाई दहशत, रोते-प्रार्थना करते दिखे यात्री

The Red Ink
हैदराबाद से हुबली के लिए रवाना हुई Fly 91 की एक फ्लाइट रविवार को खराब मौसम के चलते करीब दो घंटे तक हवा में ही चक्कर लगाती रही। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों को तेज झटके महसूस हुए, जिससे माहौल डर और घबराहट से भर गया।

मौसम बिगड़ा, लैंडिंग टली
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट दोपहर करीब 3 बजे हैदराबाद से उड़ी थी और इसे शाम 4:30 बजे तक हुबली पहुंचना था। लेकिन वहां मौसम खराब होने के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। करीब दो घंटे तक आसमान में होल्ड पर रखने के बाद आखिरकार फ्लाइट को बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया, जहां यह शाम 6:30 बजे सुरक्षित उतरी।

VIDEO में दिखी घबराहट
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्रियों के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा है। कई लोग रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं। वीडियो में कुछ यात्री ‘ओह माय गॉड’ कहते सुनाई देते हैं, जबकि एक शख्स पायलट से बेंगलुरु या बेलगाम की ओर उड़ान मोड़ने की बात करता सुनाई देता है। वहीं, कुछ यात्री एक-दूसरे को संभालते हुए भी नजर आए।

पायलट ने दिया भरोसा
फ्लाइट के दौरान पायलट यात्रियों को लगातार आश्वस्त करता रहा। उसे यह कहते सुना गया कि विमान फिलहाल होल्ड पर है और सभी यात्री धैर्य बनाए रखें तथा निर्देशों का पालन करें।

एयरलाइन का बयान
एयरलाइन Fly 91 ने स्पष्ट किया कि फ्लाइट में किसी तरह की तकनीकी खराबी नहीं थी। कंपनी के मुताबिक, खराब मौसम के चलते डायवर्जन किया गया, जो पूरी तरह से एक मानक सुरक्षा प्रक्रिया है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि तकनीकी खामी की बातें गलत और बेबुनियाद हैं और यात्रियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया गया।

दूसरी फ्लाइट भी डायवर्ट
अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम का असर अन्य उड़ानों पर भी पड़ा। मुंबई से कोल्हापुर जा रही एक फ्लाइट को भी गोवा की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories