The Red Ink: ईरानी विदेश मंत्री प्रस्ताव के साथ पहुंचे; पाकिस्तान के जरिए संदेश पहुंचाने की चर्चा, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं…
राजधानी में सुरक्षा कड़ी, बातचीत की उम्मीद बरकरार
Islamabad में इन दिनों असामान्य कूटनीतिक गतिविधियां देखी जा रही हैं। शहर में सुरक्षा बलों की तैनाती बनी हुई है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि पाकिस्तान किसी संभावित अंतरराष्ट्रीय बातचीत की उम्मीद में तैयारी बनाए हुए है।
ईरान का नया प्रस्ताव, पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका पर नजर
Abbas Araghchi एक व्यापक प्रस्ताव के साथ पाकिस्तान पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि यह प्रस्ताव Iran की ओर से United States तक पहुंचाने की कोशिश है। सूत्रों के मुताबिक, Asim Munir इस प्रस्ताव को अमेरिकी पक्ष तक पहुंचाने में भूमिका निभा सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिकी प्रतिनिधियों की मौजूदगी पर सस्पेंस
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अमेरिकी प्रतिनिधि Steve Witkoff और Jared Kushner वॉशिंगटन से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए हैं या नहीं। इस अनिश्चितता के बीच बातचीत को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
ईरान का आधिकारिक रुख और जमीनी सच्चाई अलग?
ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका से सीधे वार्ता इस दौरे का हिस्सा नहीं है। लेकिन कूटनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि ईरान किसी नए प्रस्ताव के साथ ही इस्लामाबाद पहुंचा है, जिससे बातचीत की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता।
परमाणु मुद्दे पर मतभेद, पहले भी बन चुका है बाधा
तेहरान से मिल रही जानकारी के मुताबिक, कुछ कट्टरपंथी धर्मगुरुओं का मानना है कि परमाणु मुद्दा इस बार बातचीत के एजेंडे में शामिल नहीं है। गौरतलब है कि यही मुद्दा पिछली वार्ताओं में भी सबसे बड़ा अड़ंगा साबित हुआ था और दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी।




