IPL 2026 में CSK को झटका: आयुष म्हात्रे सीजन से बाहर

The Red Ink
Chennai Super Kings को IPL 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज़ Ayush Mhatre अब टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।

मैच के दौरान लगी चोट
टीम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 18 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय आयुष को बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। उस वक्त वे शानदार लय में दिख रहे थे और सिर्फ 12 गेंदों पर 30 रन बनाकर खेल रहे थे।

रिकवरी में लगेगा वक्त
सीएसके ने अपने आधिकारिक अपडेट में बताया है कि इस चोट से उबरने में करीब 6 से 12 हफ्तों का समय लग सकता है। ऐसे में उनका IPL 2026 में आगे खेलना संभव नहीं होगा।

टीम के लिए बढ़ी चिंता
सीजन के अहम मोड़ पर आयुष का बाहर होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब टीम संयोजन लगातार बदल रहा है।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories