दिल्ली में पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, नहीं मिले- हिमंता सरमा बोले “हैदराबाद भाग गए”

The Red Ink: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज FIR के बाद मामला अब सीधे कार्रवाई तक पहुंच गया है। असम पुलिस की एक टीम दिल्ली में उनके आवास पर पहुंची लेकिन वहां खेड़ा मौजूद नहीं मिले। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि खेड़ा दिल्ली छोड़कर हैदराबाद चले गए हैं।

अचानक पहुंची टीम, दिल्ली पुलिस भी साथ
FIR दर्ज होने के अगले ही दिन असम पुलिस की टीम राजधानी पहुंच गई। तय प्रक्रिया के तहत दिल्ली पुलिस को पहले ही सूचना दी गई थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने असम से आई टीम की मदद की और दोनों ने मिलकर पवन खेड़ा के घर पर पहुंचकर जांच की।

घर खाली मिला, बढ़ा सस्पेंस
जब पुलिस टीम दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची, तो पवन खेड़ा वहां नहीं मिले। इससे मामले ने नया मोड़ ले लिया। बताते चलें हाल ही में खेड़ा ने असम सीएम की पत्नी को लेकर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह पूरा विवाद खड़ा हुआ।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से भड़का विवाद
रविवार को पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिनकी सरमा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनके पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ एंड बारबुडा के पासपोर्ट हैं। साथ ही उन्होंने विदेशों में बड़ी संपत्तियों और निवेश का भी जिक्र किया।
खेड़ा के मुताबिक, दुबई में प्रॉपर्टी और अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी भी रजिस्टर्ड है, जिसका बजट 34.67 बिलियन डॉलर बताया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इन संपत्तियों का जिक्र चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं किया गया।

सरमा का जवाब: “राजनीतिक साजिश”
इन आरोपों के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही ऐलान किया कि वे और उनकी पत्नी 48 घंटे के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का केस करेंगे।

SIT जांच की मांग और बड़ा आरोप
दूसरी तरफ पवन खेड़ा ने इस मुद्दे को और आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए SIT गठित करने की अपील की और आरोप लगाया कि यह मामला बड़े स्तर के भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories