मुश्किल दौर में राजपाल यादव के साथ खड़े हुए सलमान खान, ट्रोलिंग के बीच दिया खुला समर्थन

The Red Ink: कभी अपनी कॉमेडी से लाखों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले अभिनेता-कॉमेडियन Rajpal Yadav इन दिनों मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। कानूनी और आर्थिक परेशानियों के चलते जेल की सजा की खबर सामने आने के बाद हर तरफ उनकी चर्चा तो हुई लेकिन मदद के लिए बहुत कम लोग आगे आए। ऐसे वक्त में Salman Khan ने एक बार फिर उनका साथ देकर सबका ध्यान खींच लिया।

जब तंज उड़ रहे थे, तब मिला सहारा
हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान राजपाल यादव पर कर्ज को लेकर तंज कसा गया। मंच पर उन्होंने हल्के अंदाज़ में कहा,
“रुपया-डॉलर ऊपर-नीचे हो रहा है, कुछ समझ नहीं आ रहा बस शांति से बैठे हैं, यही कह रहा हूं.” इस पर होस्ट ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, “राजपाल भाई, डॉलर-रुपया चाहे जितना ऊपर-नीचे हो, लौटाने तो वही पड़ेंगे जितने उधार हैं.” इस टिप्पणी के बाद एक पल के लिए माहौल थम गया। हॉल में ठहाके गूंजे, तालियां बजीं। हालांकि राजपाल ने मुस्कुराते हुए बात संभाली और कहा, “लेकिन मसला तो एक बार सुन लो, लौटाने कितने भी पड़ें, मैं तो वो मसला ही रखना चाहता हूं.” बाद में कॉमेडियन Zakir Khan ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मामला अदालत में है, इसलिए इस पर आगे चर्चा नहीं होनी चाहिए।

सलमान खान का संदेश बना सहारा
इसी माहौल के बीच सलमान खान ने आगे बढ़कर राजपाल यादव का हौसला बढ़ाया। सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने उनका साथ दिया हो कर्ज और चेक बाउंस मामले में जेल के दौरान भी वह उनके साथ खड़े रहे थे। इस बार उन्होंने ट्वीट कर जो कहा, वो सिर्फ एक दोस्त का संदेश नहीं, बल्कि हिम्मत देने वाली आवाज जैसा था- “राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार इसलिए चुना है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और उसमें वैल्यू लाते हो। आपको काम बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलता रहेगा यही सच्चाई है। और यह याद रखना कि कभी-कभी बहाव में कुछ बातें निकल जाती हैं। अगर देना है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, इससे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है।”

ट्रोलिंग के बीच दिखी इंडस्ट्री की एकजुटता
सोशल मीडिया पर जब अवॉर्ड शो वाला वीडियो वायरल हुआ, तो कई लोग इसे शेयर कर यह लिखने लगे कि बुरे वक्त में अक्सर लोग मजाक उड़ाते हैं। ऐसे माहौल में सलमान खान का यह सपोर्ट कलाकारों के बीच एकजुटता और सम्मान की मिसाल बनकर सामने आया।

रिश्ते जो वक्त में परखे जाते हैं
सलमान खान का यह कदम सिर्फ एक ट्वीट नहीं, बल्कि एक संकेत है कि इंडस्ट्री में कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो मुश्किल वक्त में और मजबूत हो जाते हैं। उन्होंने एक बड़े भाई की तरह न सिर्फ राजपाल यादव का हौसला बढ़ाया, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories