नितिन नवीन के यूपी दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए, रामलला के दर्शन नहीं करेंगे?’

The Red Ink
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश दौरे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है। उन्होंने राम मंदिर में दर्शन को लेकर तंज कसते हुए भाजपा पर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भी सवाल उठाए।

‘रामलला के दर्शन करने नहीं जाएंगे?’
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए हैं, ‘दर्शन’ करने नहीं जाएंगे?” माना जा रहा है कि उनका इशारा अयोध्या स्थित राम मंदिर की ओर था, जहां भाजपा के कई वरिष्ठ नेता समय-समय पर दर्शन करने पहुंचते रहे हैं।

चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भी साधा निशाना
एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए लिखा कि जनता जानना चाहती है कि क्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले से उपजे जनाक्रोश की वजह से उनके दौरे का माहौल फीका रहा, या फिर भाजपा के भीतर की खींचतान इसकी वजह है।

राम मंदिर मामला बना सियासी मुद्दा
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला इन दिनों प्रदेश की राजनीति के केंद्र में है। इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories