5,000 साल पुरानी कहानी का नया रूप- Ranbir Kapoor बने ‘Ram’, ‘Ramayanam’ के टीज़र ने इंटरनेट पर मचाया तूफान

The Red Ink: भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शामिल ‘रामायणम्’ ने आखिरकार अपने सबसे अहम किरदार ‘राम’ की पहली झलक दुनिया के सामने रख दी है। इस मेगा फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, और जैसे ही टीज़र रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई।

यह फिल्म प्रोड्यूसर और क्रिएटिव आर्किटेक्ट Namit Malhotra की सोच का हिस्सा है, जिसे निर्देशक Nitesh Tiwari बड़े स्तर पर पर्दे पर उतार रहे हैं। दो पार्ट में बन रही इस सिनेमाई फ्रेंचाइज़ी को Prime Focus Studios, ऑस्कर विजेता VFX स्टूडियो DNEG और Yash की कंपनी Monster Mind Creations मिलकर तैयार कर रहे हैं।

Global Level पर रिलीज, हर जगह एक जैसा उत्साह
‘राम’ का टीज़र दुनिया भर में एक साथ रिलीज किया गया, जिसे ग्लोबल ऑडियंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। करीब 5,000 साल पुरानी इस कहानी को नए विजुअल और सिनेमाई अंदाज में पेश किया जा रहा है। जो लोग इस कथा को बचपन से सुनते आए हैं, उनके लिए यह एक नया अनुभव है, वहीं नई पीढ़ी के लिए यह पहली बार इतने बड़े स्तर पर इस कहानी से जुड़ने का मौका बन रहा है।

‘राम’- एक ऐसा नायक जो फैसलों से बनता है महान
फिल्म में ‘राम’ को सिर्फ एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि एक ऐसे नायक के रूप में दिखाया जा रहा है जो अपने फैसलों से पहचाना जाता है। एक ऐसा किरदार जो अपनी इच्छाओं से ऊपर अपने कर्तव्य को रखता है। जो सत्ता छोड़ने से नहीं हिचकता, अगर वह सही रास्ता हो। जो हर हाल में धर्म और मर्यादा को प्राथमिकता देता है। ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ के रूप में राम को दया, त्याग और सत्य का प्रतीक बताया गया है चाहे हालात वनवास के हों या अपनों को खोने के।

Director Nitesh Tiwari ने क्या कहा
फिल्म के निर्देशक Nitesh Tiwari के मुताबिक, “रामायणम् की असली ताकत इसकी भावनाओं में है। यह सिर्फ अच्छाई और बुराई की कहानी नहीं बल्कि इंसान के फैसलों और उनकी जिम्मेदारी की कहानी है। राम का सफर पूरी तरह मानवीय है, और हमने इसे ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है।”

Ranbir Kapoor का अनुभव
राम का किरदार निभा रहे Ranbir Kapoor ने कहा, “मैं यहां राम को पेश करने नहीं आया हूं, बल्कि उनसे सीखने आया हूं। उनकी सादगी और पवित्रता को समझना और उसे खुद में उतारना मेरे लिए बहुत विनम्र अनुभव रहा है।”

Producer Namit Malhotra का विजन
फिल्म के प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने कहा, “राम की कहानी उनकी जीत में नहीं, बल्कि उनके त्याग में है। उन्होंने हमेशा फर्ज को अपनी इच्छा से ऊपर रखा, सच को आराम से ऊपर चुना और बलिदान को खुद से ऊपर रखा। यही वजह है कि उनकी कहानी हजारों सालों से जीवित है।”

क्यों खास है ‘रामायणम्’?
दो पार्ट में बन रही मेगा फ्रेंचाइज़ी, ग्लोबल लेवल पर रिलीज की रणनीति, हाई-एंड VFX और इंटरनेशनल प्रोडक्शन टीम, क्लासिक कहानी को मॉडर्न सिनेमाई रूप, ‘रामायणम्’ का यह पहला टीज़र सिर्फ एक झलक नहीं बल्कि उस कहानी की शुरुआत है, जिसने सदियों से लोगों को जोड़े रखा है और अब बड़े पर्दे पर एक नए अंदाज में सामने आने जा रही है।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories