Final के बीच टीम छोड़ भागा खिलाड़ी, Beyers Swanepoel पर टूटा CSA का कहर

The Red Ink: क्रिकेट मैदान पर अनुशासन और टीम के प्रति जिम्मेदारी सबसे ऊपर मानी जाती है, लेकिन साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर Beyers Swanepoel ने ऐसा कदम उठा लिया जिसने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया। घरेलू वनडे टूर्नामेंट CSA Provincial One-Day Challenge Division One के फाइनल के दौरान स्वानपोल अचानक मैच छोड़कर चले गए, वजह थी इंग्लैंड के लिए फ्लाइट पकड़ना, जहां उन्हें काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेना था।

Final मैच के बीच छोड़ी टीम
यह पूरा मामला जोहानिसबर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले से जुड़ा है, जहां Lions और Titans आमने-सामने थे। लॉयन्स की ओर से खेल रहे स्वानपोल ने अपने 10 ओवर पूरे किए और फिर अचानक मैदान छोड़ दिया। हैरानी की बात यह रही कि टीम मैनेजमेंट को उनकी फ्लाइट के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। बताया गया कि उन्होंने मैच से सिर्फ एक दिन पहले NOC के लिए आवेदन किया था, जिसे मंजूरी नहीं मिली थी। इसके बावजूद उन्होंने मैच के बीच में ही टीम को छोड़ने का फैसला लिया।

CSA का सख्त रुख, NOC रद्द
इस घटना के बाद Cricket South Africa (CSA) ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनका NOC रद्द कर दिया और उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। CSA ने साफ कहा कि खेल की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है और इस तरह के व्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

करियर पर भी खतरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वानपोल इस मामले में आरोपों को चुनौती नहीं देंगे। हालांकि आगे उनका क्या कदम होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। अगर वह इंग्लैंड में ही काउंटी क्रिकेट खेलते हैं, तो उनके साउथ अफ्रीका के लिए खेलने के मौके खत्म हो सकते हैं।

वॉर्सेस्टरशायर ने भी जताई निराशा
इस विवाद पर वॉर्सेस्टरशायर के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट Ashley Giles ने भी निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी से गलती हुई है क्लब की ओर से कोई दबाव नहीं था यह पूरी तरह व्यक्तिगत फैसला था। इस स्थिति के बाद टीम ने अनुभवी गेंदबाज Oliver Hannon-Dalby को वॉर्सेस्टरशायर से शॉर्ट-टर्म लोन पर शामिल किया है।

कैसा रहा है स्वानपोल का करियर?
27 वर्षीय स्वानपोल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। 48 फर्स्ट क्लास मैच जिसमे 187 विकेट, 1461 रन, 55 लिस्ट-ए मैच जिसमे 83 विकेट, 663 रन, 48 टी20 मैच जिसमे 54 विकेट, 414 रन का बेहतरीन रिकॉर्ड शामिल है।

एक अहम फाइनल मुकाबले के बीच मैदान छोड़ना सिर्फ एक व्यक्तिगत फैसला नहीं बल्कि टीम और खेल की भावना पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि CSA की कार्रवाई के बाद Beyers Swanepoel का करियर किस दिशा में जाता है।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories