पोंटिंग का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या किस्मत? डेब्यू में ही कॉनॉली ने पलटा मैच, पंजाब को दिलाई रोमांचक जीत

आईपीएल 2026 अभी शुरुआत में ही है लेकिन ट्रेंड साफ दिखने लगा है जो टीम लक्ष्य का पीछा कर रही है, वही बाज़ी मार रही है। मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में भी यही कहानी दोहराई गई लेकिन इस बार जीत की पटकथा लिखी एक ऐसे खिलाड़ी ने, जिसके नाम से ज़्यादातर लोग अब तक अनजान थे।

गिल की टीम ने दिया 163 का लक्ष्य
शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। पिच बल्लेबाज़ी के लिए ठीक लग रही थी और लक्ष्य भी ऐसा था जिसे हासिल किया जा सकता था।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पंजाब
163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने शुरुआत अच्छी की 12 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट पर 110 रन था। यानी 8 ओवर में सिर्फ़ 53 रन चाहिए थे और 8 विकेट बाकी थे लेकिन यहीं से मैच ने करवट ली। अय्यर के आउट होते ही बदला मैच का रुख 13वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और स्कोर 6 विकेट पर 118 रन हो गया पंजाब पर हार का खतरा मंडराने लगा था।

डेब्यू मैच में ही हीरो बने कॉनॉली
ऐसे मुश्किल वक्त में एक छोर पर टिके रहे कूपर पैट्रिक लियोनार्ड कॉनॉली ऑस्ट्रेलिया के इस 22 वर्षीय खिलाड़ी का यह आईपीएल डेब्यू मैच था। कॉनॉली ने न सिर्फ़ विकेट संभाले रखा बल्कि रनरेट भी गिरने नहीं दिया। उन्होंने 44 गेंदों पर 72 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल थे और टीम को जीत दिला दी।

पोंटिंग का दांव हुआ कामयाब
पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग ने मैच से पहले ही कॉनॉली पर भरोसा जताया था। उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया जो एक बड़ा फैसला था क्योंकि वह आमतौर पर नंबर 7 पर खेलते हैं। पोंटिंग का यह ‘बोल्ड डिसीजन’ मैच जिताने वाला साबित हुआ।

‘मैं बस एन्जॉय करना चाहता था’- कॉनॉली
प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद कॉनॉली ने कहा, “मैं वर्ल्ड क्लास क्रिकेटरों के साथ खेलने का मौका एन्जॉय करना चाहता था लेकिन टीम की जीत में योगदान देकर बहुत खुश हूं।” उन्होंने पोंटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना काफी रिलैक्स्ड और मज़ेदार है।

कौन हैं कूपर कॉनॉली?
कूपर कॉनॉली 22 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज़ और स्पिनर हैं उन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाली थी। उन्होंने 2024-25 के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था। कॉनॉली ने 2022-23 बिग बैश लीग फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर पहचान बनाई थी। इसके अलावा शेफील्ड शील्ड फाइनल में 90 रन की पारी ने भी उनकी प्रतिभा को साबित किया।

कम अनुभव, लेकिन बड़े मैचों के खिलाड़ी
हालांकि इंटरनेशनल स्तर पर उनका अनुभव ज्यादा नहीं है, लेकिन बड़े मौकों पर प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता साफ दिखती है। इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले वनडे में उन्हें बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला और गेंदबाज़ी में भी खास असर नहीं छोड़ पाए थे लेकिन वापसी के बाद बीबीएल में उन्होंने नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार औसत और स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
आईपीएल का नया ‘ट्रेंड’ और नया ‘हीरो’
आईपीएल 2026 में अब तक एक पैटर्न साफ है चेज़ करने वाली टीम जीत रही है लेकिन इस मैच ने एक और चीज़ साफ कर दी अगर टीम में एक निडर खिलाड़ी हो, तो हालात चाहे जैसे हों, मैच पलटा जा सकता है। कॉनॉली ने दिखा दिया कि कभी-कभी सबसे बड़ा दांव वही होता है, जिस पर सबसे कम भरोसा किया जाता है।

Hot this week

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटिंग से 48 घंटे पहले नाम जुड़ा तो भी डाल सकेंगे वोट

The Red Ink पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता...

Topics

Related Articles

Popular Categories