जौहर यूनिवर्सिटी और सोनम वांगचुक के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, विधानसभा मार्च से पहले पुलिस ने रोका

The Red Ink
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के युवा कार्यकर्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही कार्रवाई और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया, जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

किताब पर बुलडोजर रखकर जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अपने विरोध को अनोखे अंदाज में पेश किया। उनके हाथों में एक किताब थी, जिसके ऊपर बुलडोजर का प्रतीकात्मक मॉडल रखा गया था। इस बुलडोजर को जंजीर से बांधकर सरकार की कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।

सड़क पर बैठे कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया
विधानसभा के करीब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके विरोध में कई कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाकर बस में बैठाया और सभी को इको गार्डन भेज दिया। पूरी कार्रवाई कुछ ही मिनटों में पूरी कर ली गई।

सपा ने सरकार पर लगाए राजनीतिक कार्रवाई के आरोप
प्रदर्शन में शामिल सपा यूथ ब्रिगेड के नेता उदय सिंह ने आरोप लगाया कि जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि अगर अवैध निर्माण के आधार पर कार्रवाई हो रही है, तो उन इमारतों की भी जांच होनी चाहिए जिनके नक्शे अब तक स्वीकृत नहीं हैं।

जौहर यूनिवर्सिटी और वांगचुक मुद्दे पर तेज हुई सियासत
जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासनिक कार्रवाई और सोनम वांगचुक से जुड़े घटनाक्रम को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। सोमवार का प्रदर्शन भी इसी राजनीतिक विरोध का हिस्सा माना जा रहा है।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories