राज्यसभा में उठा CJP प्रदर्शन का मुद्दा, खड़गे बोले- ‘युवाओं की आवाज़ दबा रही है सरकार’

The Red Ink
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का मुद्दा गूंजा। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर युवाओं की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया।

खड़गे ने क्या कहा?
राज्यसभा में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर जुटे हजारों छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है। संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में भी खड़गे ने कहा कि जो छात्र अपनी बात रखने के लिए दिल्ली आए हैं, उनके साथ बल प्रयोग करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस मुद्दे को कई बार सरकार के सामने उठाया, लेकिन कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली। खड़गे ने बेरोजगारी और परीक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर परीक्षाएं भी पारदर्शी ढंग से नहीं कराई जा रहीं, तो सरकार को जवाब देना चाहिए।

CJP ने जताया आभार
खड़गे के बयान के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उनका धन्यवाद किया। पार्टी ने लिखा कि संसद में छात्रों और युवाओं की आवाज़ उठाने के लिए वह कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करती है।

प्रदर्शन के दौरान हुआ था हंगामा
सोमवार को CJP के संसद मार्च के दौरान दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की, लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की भी खबरें सामने आईं। हालांकि पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories