Vikram-1 Launch: भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च, अंतरिक्ष क्षेत्र में नया इतिहास

The Red Ink
भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। हैदराबाद स्थित स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) ने देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। इस मिशन के साथ भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर ने एक नई उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली।

श्रीहरिकोटा से भरी सफल उड़ान
‘विक्रम-1’ को शनिवार दोपहर 12:05 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा लॉन्च सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। रॉकेट को पहले सुबह 11:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन लॉन्च से कुछ मिनट पहले तकनीकी समीक्षा के चलते काउंटडाउन रोक दिया गया। आवश्यक जांच के बाद प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई और मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

‘मिशन आगमन’ के तहत हुआ प्रक्षेपण
यह लॉन्च ‘मिशन आगमन’ के तहत किया गया, जिसमें रॉकेट के साथ कई तकनीकी परीक्षणों से जुड़े पेलोड अंतरिक्ष में भेजे गए। इस मिशन का उद्देश्य निजी क्षेत्र द्वारा विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल की विभिन्न प्रणालियों का परीक्षण करना और भविष्य के व्यावसायिक मिशनों के लिए तकनीक को प्रमाणित करना है।

रॉकेट के साथ गया पीएम मोदी का पोस्टकार्ड
इस मिशन की एक खास बात यह भी रही कि विक्रम-1 अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पोस्टकार्ड और ‘कॉस्मिक ब्लूम’ नामक एक कलाकृति भी अंतरिक्ष में लेकर गया। यह मिशन विज्ञान, तकनीक और रचनात्मकता के संगम का भी प्रतीक माना जा रहा है।

2022 में ‘विक्रम-S’ से हुई थी शुरुआत
स्काईरूट एयरोस्पेस इससे पहले 2022 में ‘विक्रम-S’ नाम का सब-ऑर्बिटल रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च कर चुकी है। अब ‘विक्रम-1’ की सफलता कंपनी के लिए अगला बड़ा कदम मानी जा रही है, जो भारत के निजी स्पेस इकोसिस्टम को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए क्यों खास है यह मिशन?
भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के बाद यह पहली बार है जब किसी भारतीय निजी कंपनी ने ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कर नया इतिहास रचा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सफलता से भारतीय स्पेस स्टार्टअप्स को वैश्विक लॉन्च मार्केट में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाने का अवसर मिलेगा।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories