बंगाल चुनाव में ‘वोट से बाहर’ एक्ट्रेस: स्वस्तिका मुखर्जी का नाम ही गायब, सिस्टम पर उठे सवाल

The Red Ink
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में जहां आम जनता से लेकर बड़ी हस्तियां वोट डालने पहुंच रही हैं, वहीं एक चर्चित चेहरा इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बाहर रह गया। बंगाली सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री Swastika Mukherjee इस बार भी वोट नहीं डाल पाईं और वजह कोई निजी नहीं, बल्कि सिस्टम की खामी बताई जा रही है।

152 सीटों पर मतदान, लेकिन एक्ट्रेस ‘लिस्ट से बाहर’
23 अप्रैल को पहले चरण के तहत राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रही। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखीं, कई सेलिब्रिटी भी वोट डालने पहुंचे—लेकिन स्वस्तिका मुखर्जी का नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं मिला।

मुझे पता है, मेरा नाम लिस्ट में नहीं है
एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनका नाम मतदाता सूची में मौजूद ही नहीं है। उन्होंने बताया कि नाम जुड़वाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है फोन, फॉलो-अप और समय- all of which फिलहाल उनके पास नहीं है। “अगर अगली बार नाम जुड़ गया, तो जरूर वोट डालूंगी,” उन्होंने कहा।

2024 में भी नहीं डाल पाईं थीं वोट
यह पहली बार नहीं है जब स्वस्तिका वोटिंग से वंचित रहीं। 2024 लोकसभा चुनाव में भी उनका वोट नहीं पड़ पाया था उस समय उनका वोटर आईडी कार्ड खो गया था वहीं उनकी बहन का नाम लिस्ट में ही नहीं था यानी लगातार दूसरी बार सिस्टम की गड़बड़ी ने उन्हें लोकतांत्रिक अधिकार से दूर कर दिया।

सोशल मीडिया पर भी जताई थी नाराज़गी
एक्ट्रेस ने पहले भी इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि—कई साल पहले गुजर चुके लोगों के नाम अभी भी लिस्ट में हैं लेकिन उनके और उनकी बहन के नाम गायब हैं इस पूरे अनुभव को उन्होंने “निराशाजनक और घिनौना” तक बताया था।

बंगाल चुनाव के बीच यह मामला सिर्फ एक एक्ट्रेस का नहीं, बल्कि वोटर लिस्ट की सटीकता, सिस्टम की पारदर्शिता और नागरिक अधिकार तीनों पर सवाल खड़ा करता है। जब एक पब्लिक फिगर का नाम ही सूची से गायब हो सकता है तो आम मतदाता की स्थिति क्या होगी?

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories