15 साल का तूफान vs यॉर्कर किंग! बुमराह और सूर्यवंशी की टक्कर पर टिकी सबकी नजर

The Red Ink: आईपीएल 2026 का आज का मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि अनुभव और युवा जोश की सीधी भिड़ंत के तौर पर देखा जा रहा है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मैच में सभी की नजरें खासतौर पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और 32 साल के जसप्रीत बुमराह पर टिकी होंगी। एक तरफ धुआंधार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरता युवा सितारा, तो दूसरी ओर दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार बुमराह, आज मैदान पर असली परीक्षा दोनों की होने वाली है।

MI vs RR: आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें मुंबई ने 16 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 जीत मिली हैं। ऐसे में आंकड़े भी मुकाबले को बराबरी का बना रहे हैं।

15 साल का वैभव: छोटी उम्र, बड़ा धमाका
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में एंट्री के साथ ही तहलका मचा दिया है। पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 15 गेंदों में 50 रन ठोककर उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी थी। इसके बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 31 रनों की पारी भी खेली। वैभव की खासियत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी है वह कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल सकते हैं। आईपीएल करियर में उनके नाम 9 मैचों में 335 रन दर्ज हैं, जिसमें 213 का स्ट्राइक रेट और 37.22 का औसत शामिल है। इतना ही नहीं, उनके नाम आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी।

बुमराह: अनुभव, सटीकता और खतरनाक यॉर्कर
दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह हैं, जो अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। धीमी गेंद, सटीक यॉर्कर और पावरप्ले में विविधता ये सब उन्हें किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल बना देते हैं। आईपीएल में अब तक बुमराह 147 मैच खेल चुके हैं और 183 विकेट ले चुके हैं। उनकी इकॉनमी 7.24 की रही है, जो उनकी कसी हुई गेंदबाजी का सबूत है।

पहली भिड़ंत, बड़ा रोमांच
7 अप्रैल 2026 को होने वाला यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि पहली बार बुमराह और सूर्यवंशी आमने-सामने होंगे। अब सवाल यही है क्या युवा जोश अनुभवी रणनीति पर भारी पड़ेगा, या फिर बुमराह की गेंदों के सामने वैभव का आक्रामक अंदाज थम जाएगा?

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories