RR vs CSK: संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा का ‘इमोशनल क्लैश’, नई जर्सी में पुरानी टीम से मुकाबला

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को Chennai Super Kings और Rajasthan Royals के बीच मुकाबला खेला जाएगा लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा खिलाड़ियों के बदले हुए रंग और पुराने रिश्तों को लेकर है। एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान रॉयल्स का चेहरा रहे संजू सैमसन अब चेन्नई की जर्सी में अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ उतरेंगे। वहीं रविंद्र जडेजा भी अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

सैमसन राजस्थान के लिए कप्तान, मुख्य बल्लेबाज और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं और 2022 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की पहचान रहे हैं, उसी तरह सैमसन राजस्थान की पहचान माने जाते थे। हाल के समय में उनका फॉर्म भी शानदार रहा है और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाते हुए लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे।

धोनी की गैरमौजूदगी, सैमसन पर जिम्मेदारी
चेन्नई इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरेगी, जो कैल्फ स्ट्रेन के चलते कम से कम दो हफ्तों के लिए बाहर हैं। ऐसे में सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग के साथ टीम की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर को मौका मिल सकता है, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा भी विकल्प में हैं।

राजस्थान में नया दौर, पराग के नेतृत्व में टीम
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला एक नए दौर की शुरुआत है। टीम की कप्तानी अब रियान पराग के पास है, जबकि बल्लेबाजी का जिम्मा वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर रहेगा। जडेजा की वापसी से संतुलन जरूर मिलेगा, लेकिन गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर की अगुवाई वाली यूनिट पर अब भी सवाल हैं।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories