The Red Ink
‘मैन ऑफ द मासेज’ Jr NTR के फैंस के लिए इस साल 20 मई सिर्फ बर्थडे नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई सरप्राइज का दिन बनने जा रहा है। उनकी अपकमिंग फिल्म #NTRNeel की पहली झलक इसी दिन जारी की जाएगी, जिसकी आधिकारिक पुष्टि मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ कर दी है। घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हलचल तेज हो गई है और फैंस इस “फर्स्ट ग्लिम्प्स” का इंतजार करने लगे हैं।
दो बड़े नाम, एक बड़ी उम्मीद
इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी कास्टिंग और क्रिएटिव टीम है। एक तरफ जूनियर एनटीआर का स्टारडम है, तो दूसरी तरफ Prashanth Neel का निर्देशन- जिन्होंने ‘KGF’ और ‘Salaar’ जैसी फिल्मों से अपना अलग स्टाइल स्थापित किया है। इसी वजह से #NTRNeel को अभी से 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जाने लगा है।
पोस्टर से बढ़ा तापमान
हाल ही में जारी पोस्टर में एनटीआर का लुक काफी इंटेंस और पावरफुल नजर आया है। यह वही नया अवतार है, जिसकी झलक पहले भी सामने आ चुकी थी और जिसने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी थी। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं कई लोगों का मानना है कि यह उनके करियर का सबसे अलग रोल हो सकता है।
बर्थडे पर ‘फर्स्ट ग्लिम्प्स’ का दांव
मेकर्स ने 20 मई को ‘फर्स्ट ग्लिम्प्स’ रिलीज करने का फैसला किया है, जो सीधे तौर पर एनटीआर के फैनबेस को जोड़ने की रणनीति मानी जा रही है। इस झलक से फिल्म के स्केल, एक्शन और टोन की पहली झांकी मिलने की उम्मीद है, जिससे आगे के प्रमोशन का रास्ता भी तय होगा।
बड़े स्केल पर बन रही फिल्म
फिल्म को बड़े बजट और पैन-इंडिया अपील के साथ तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण Mythri Movie Makers और NTR Arts मिलकर कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर इस प्रोजेक्ट में लीड रोल निभा रहे हैं और इसे निर्देशक प्रशांत नील के सबसे बड़े विजन में से एक माना जा रहा है।




