वाराणसी से मनोज तिवारी का बड़ा हमला: ‘ममता सरकार का सिस्टम हिला’, AI फर्जीवाड़े का भी आरोप

The Red Ink
काशी की धरती से बीजेपी सांसद Manoj Tiwari ने पश्चिम बंगाल की सियासत पर सीधा हमला बोलते हुए बड़ा दावा किया है। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad के कार्यक्रम में शामिल होने Banaras Hindu University पहुंचे तिवारी ने कहा- “बंगाल में अब बदलाव तय है, और मौजूदा सरकार का सिस्टम हिल चुका है।”

ममता सरकार पर सीधा वार
मीडिया से बातचीत में तिवारी ने Mamata Banerjee पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति बताती है कि जनता अब बदलाव चाहती है। उनके मुताबिक, पश्चिम बंगाल को ऐसी सरकार की जरूरत है जो सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार करे और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए।

भाजपा 15–20 सीट आगे
चुनावी समीकरणों पर बोलते हुए तिवारी ने दावा किया कि भले ही सर्वे मुकाबला कड़ा दिखा रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। उन्होंने कहा कि भाजपा 15 से 20 सीटों की बढ़त में है। तिवारी के मुताबिक, वे अब तक 25 से ज्यादा जनसभाएं कर चुके हैं और जनता का रुझान “स्पष्ट बदलाव” की तरफ दिख रहा है।

AI के नाम पर ‘सियासी खेल’?
सिर्फ राजनीति ही नहीं, तिवारी ने डिजिटल मोर्चे पर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी फोटो और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, जो AI तकनीक से बनाए गए हैं। तिवारी ने दावा किया कि मछली-भात खाने से जुड़ी उनकी एक तस्वीर जानबूझकर फैलाई जा रही है, जबकि वे मांसाहार नहीं करते। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी भ्रामक सामग्री पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

विपक्ष डर गया है
तिवारी ने विपक्षी दलों पर हमला जारी रखते हुए कहा कि उनके और Yogi Adityanath के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उनके अनुसार, यह सब विपक्ष की घबराहट का संकेत है। उन्होंने दो टूक कहा “जब सियासी जमीन खिसकती है, तब ऐसे हथकंडे अपनाए जाते हैं।”

बंगाल में बदलाव की पटकथा तैयार
तिवारी ने भरोसा जताया कि पश्चिम बंगाल में जल्द राजनीतिक परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनने पर कानून-व्यवस्था और विकास प्राथमिकता में होंगे।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories