लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज, तड़के बारिश और तेज हवाओं से मिली राहत

The Red Ink
राजधानी लखनऊ में गुरुवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब साढ़े चार बजे तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई और कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं। मौसम बिगड़ते ही शहर के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

भोर में बारिश से शहर की रफ्तार प्रभावित
सुबह-सुबह हुई बारिश ने दफ्तर और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई जगह लोग बिना तैयारी के बारिश में फंस गए। कोई छाता लेकर निकला तो कई लोग बैनर और प्लास्टिक का सहारा लेते दिखाई दिए। हनुमान सेतु इलाके में तेज हवा के झोंकों से एक कार्यक्रम का बड़ा टेंट गिर गया। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

कई इलाकों में बिजली गुल
मौसम खराब होते ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कटौती भी शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश के चलते कई फीडरों पर असर पड़ा, जिससे लोगों को सुबह के वक्त परेशानी झेलनी पड़ी।

तापमान में आई गिरावट, गर्मी से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम में नमी बढ़ने से वातावरण में ठंडक महसूस की गई। गुरुवार के लिए विभाग ने अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories