लखनऊ में संदिग्ध हालात में महिला की मौत: प्रेमी पर गला दबाकर हत्या का आरोप, रात से फरार

The Red Ink
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। लाला बाग पैलेस, रिंग रोड के पास एक खाली प्लॉट में बनी झोपड़ी में शनिवार सुबह 42 वर्षीय नीलम सक्सेना का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पति से अलग होकर प्रेमी के साथ रह रही थी महिला
परिजनों के मुताबिक, नीलम की शादी करीब 15 साल पहले हरदोई निवासी संजय सक्सेना से हुई थी। उनके चार बेटियां हैं शिवानी, प्रांशी, मधु और निधि। पारिवारिक विवाद के चलते करीब चार महीने पहले नीलम अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह अपनी सबसे छोटी बेटी निधि को लेकर संजय गौतम नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। दोनों ठाकुरगंज इलाके में एक खाली प्लॉट पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

बेटी का दावा—सोते समय दबाया गला
घटना की चश्मदीद बनी 8 साल की बेटी निधि ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसकी मां खाना खाकर सो गई थी। इसी दौरान संजय गौतम ने कथित तौर पर उसका गला दबा दिया। बेटी के अनुसार, मां के बेहोश होने के बाद आरोपी ने कहा कि वह दवाई लेने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बच्ची इंतजार करते-करते सो गई और जब सुबह आंख खुली तो मां मृत पड़ी थी।

शरीर पर चोट के निशान नहीं, पोस्टमॉर्टम पर टिकी जांच
सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई नरेश ने तड़के करीब 3:30 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

हत्या या अन्य कारण? पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
पुलिस का कहना है कि अभी तक स्पष्ट रूप से हत्या के ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि महिला को शराब पीने की आदत थी, जिसे भी जांच के दायरे में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories