लखनऊ एयरपोर्ट पर हथियार के साथ पकड़ा गया युवक, दुबई जाने से पहले हुई गिरफ्तारी

The Red Ink
लखनऊ के Chaudhary Charan Singh International Airport पर सुरक्षा जांच के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ लिया गया। वह दुबई के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन लगेज स्कैनिंग में छिपा तमंचा सामने आते ही उसे हिरासत में ले लिया गया।

लगेज जांच में खुला राज
शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पर सामान्य जांच के दौरान यह मामला सामने आया। युवक दुबई जाने वाली फ्लाइट से यात्रा करने वाला था लगेज बुकिंग काउंटर पर बैग की स्कैनिंग के दौरान शक हुआ, जांच में 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे रोककर अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

कौन है आरोपी?
पकड़ा गया युवक गोंडा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
नाम: महेश कुमार चौहान
शिक्षा: 12वीं पास
दावा: नौकरी के लिए दुबई जा रहा था
हालांकि, बैग में हथियार मिलने के सवाल पर वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया।

पुलिस को सप्लाई एंगल का शक
प्राथमिक जांच में पुलिस इस मामले को सिर्फ लापरवाही नहीं मान रही। आशंका है कि हथियार को बाहर ले जाकर अवैध नेटवर्क से जोड़ा जा सकता था। इसे “सैंपल” के तौर पर ले जाने की संभावना पर भी जांच, तमंचा जब्त कर फॉरेंसिक और तकनीकी जांच शुरू। फिलहाल इस एंगल पर गहराई से जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं।

FIR दर्ज, जांच जारी
एयरपोर्ट प्रशासन की शिकायत पर सरोजनी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई, पुलिस उसकी पृष्ठभूमि खंगाल रही है गोंडा जिले में भी उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जांच में उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही है।

एयरपोर्ट जैसी हाई सिक्योरिटी जगह पर इस तरह हथियार का मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर मामला माना जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मंशा क्या थी, लेकिन जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क या साजिश की तस्वीर सामने आएगी।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories