लखनऊ एयरपोर्ट पर बैग से निकले 26 कारतूस… सिक्योरिटी में हड़कंप, हिरासत में लिया गया यात्री

The Red Ink
सुबह का वक्त, एयरपोर्ट की भागती भीड़ और उसी बीच एक बैग स्कैनिंग मशीन से गुजरता है। स्क्रीन पर जो तस्वीर उभरी, उसने सिक्योरिटी में बैठे अधिकारियों को सतर्क कर दिया। अगले ही पल अलर्ट बजा—बैग में कुछ ऐसा था, जिसने पूरे माहौल को तनाव में बदल दिया।

गुरुवार सुबह Chaudhary Charan Singh International Airport पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 26 जिंदा कारतूस बरामद हुए। यह देख मौके पर मौजूद Central Industrial Security Force के जवान तुरंत हरकत में आए और यात्री को हिरासत में ले लिया गया।

स्कैनर में दिखी तस्वीर… और रुक गई सांसें
करीब सुबह 9:10 बजे, बांदा निवासी संजीव अवस्थी IndiGo की फ्लाइट 6E-2146 से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। जैसे ही उनका बैग एक्स-रे स्कैनर से गुजरा, स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तुएं नजर आईं। जांच में सामने आया कि बैग के अंदर 0.32 बोर रिवॉल्वर के 18 और 30.06 एमएम राइफल के 8 कारतूस मौजूद थे। इतनी बड़ी संख्या में गोला-बारूद मिलने से सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं।

हिरासत, पूछताछ… और बढ़ता सस्पेंस
सीआईएसएफ ने बिना देर किए यात्री को हिरासत में लेकर Sarojini Nagar Police Station को सौंप दिया। शुरुआती पूछताछ में मामला गंभीर लग रहा था एक आम यात्री लेकिन बैग में इतने कारतूस सवाल कई थे? थाने में घंटों पूछताछ चली। हर जवाब के साथ शक और गहराता गया क्या यह लापरवाही थी या कुछ और?

लाइसेंस ने बदली कहानी
पूछताछ के दौरान संजीव अवस्थी ने अपने दोनों हथियारों के वैध लाइसेंस पेश किए। दस्तावेजों की जांच और पुष्टि के बाद पुलिस का रुख थोड़ा नरम पड़ा। आखिरकार यह साफ हुआ कि कारतूस अवैध नहीं थे लेकिन एयरपोर्ट सुरक्षा नियमों का उल्लंघन जरूर हुआ था। पुलिस ने सभी कारतूस जब्त कर लिए और यात्री को छोड़ दिया गया।

एक गलती… और छूट गई फ्लाइट
संजीव का कहना था कि कारतूस गलती से बैग में रह गए थे। लेकिन इस ‘छोटी चूक’ की कीमत उन्हें चुकानी पड़ी दिल्ली जाने वाली फ्लाइट छूट गई, और घंटों तक पुलिस पूछताछ का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि हर सेकंड की सतर्कता का खेल है। एक मामूली चूक भी बड़े खतरे का संकेत बन सकती है। लखनऊ एयरपोर्ट की यह घटना याद दिलाती है नियम सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन पर भी उतने ही सख्त हैं।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories