पाकिस्तान जाएगी ईरान की टीम या नहीं? सांसद इब्राहिम अज़ीजी का बयान- “संकेत मिले तो बातचीत को तैयार”

The Red Ink
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान में संभावित बातचीत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसी मुद्दे पर ईरानी सांसद Ebrahim Azizi ने स्पष्ट किया है कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है लेकिन हर हाल में नहीं। जानकारी के अनुसार, अज़ीजी ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ संवाद जारी रखने का फैसला किया है मगर इसका मतलब यह नहीं है कि किसी भी शर्त पर बातचीत स्वीकार कर ली जाएगी।

“बातचीत होगी, लेकिन शर्तों के साथ”
अज़ीजी ने साफ शब्दों में कहा कि ईरान की अपनी सीमाएं हैं और कुछ ‘रेड लाइन’ हैं, जिनका सम्मान किया जाना जरूरी है। उनका कहना था कि बातचीत तभी आगे बढ़ेगी जब दूसरे पक्ष से संतुलित और सकारात्मक रुख सामने आए।

पाकिस्तान में वार्ता पर टिकी निगाहें
इस्लामाबाद में संभावित बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि हालात कैसे बनते हैं और क्या सकारात्मक संकेत मिलते हैं। उन्होंने कहा, “हम बातचीत के सिद्धांत से कभी पीछे नहीं हटे लेकिन हर कदम हालात की समीक्षा के बाद ही उठाया जाएगा अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो बातचीत के लिए तैयार हैं।”

राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर
ईरानी सांसद ने दोहराया कि उनके देश के सभी फैसले राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और देशहित से जुड़े मामलों में ईरान हर जरूरी कदम उठाएगा।

अमेरिका की ओर से भी पहल
दूसरी तरफ, Donald Trump पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए पाकिस्तान जाएगा। इस संभावित वार्ता में अमेरिकी टीम की अगुवाई उप राष्ट्रपति JD Vance करेंगे।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories