The Red Ink
असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल गौरव गोगोई अपनी ही सीट नहीं बचा सके और जोरहाट से हार गए।
जोरहाट सीट पर बीजेपी की जीत
जोरहाट विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 64,439 वोट मिले जबकि गौरव गोगोई को 46,257 वोट पर संतोष करना पड़ा, हार का अंतर 23 हजार से अधिक वोटों का रहा। यह नतीजा कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से बड़ा झटका माना जा रहा है।
कांग्रेस के ‘फेस’ की हार क्यों अहम?
गौरव गोगोई को इस चुनाव में कांग्रेस ने असम का प्रमुख चेहरा बनाकर पेश किया था। वह जोरहाट लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भी हैं साथ ही असम कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं ऐसे में उनकी हार पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़े करती है।
राजनीतिक मायने क्या हैं?
इस हार के कई बड़े संकेत माने जा रहे हैं बीजेपी की जमीनी पकड़ और मजबूत होती दिखी, कांग्रेस के नेतृत्व और संगठन पर दबाव बढ़ेगा, आगामी चुनावों के लिए रणनीति में बदलाव तय माना जा रहा है।




