हरिद्वार में गंगा किनारे छलक पड़ा दर्द, प्रतीक यादव की अस्थियां विसर्जित करते रो पड़ीं अपर्णा; बेटी ने बहाया ‘I Love You Papa’ कार्ड

The Red Ink
समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में पूरे विधि-विधान के साथ गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इस दौरान पत्नी Aparna Yadav का दर्द सबके सामने छलक पड़ा। घाट पर मौजूद हर शख्स की आंखें उस वक्त नम हो गईं, जब छोटी बेटी ने अस्थि कलश को माथे से लगाया और ‘I Love You Papa’ लिखा कार्ड गंगा में प्रवाहित कर दिया।

बाबा रामदेव की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम रस्म
हरिद्वार के वीवीआईपी घाट पर योग गुरु Baba Ramdev की मौजूदगी में अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी हुई। घाट पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। परिवार की ओर से बदायूं सांसद Aditya Yadav ने मुख्य विधि संपन्न कराई। पूजन में अपर्णा यादव के साथ उनकी दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा मौजूद रहीं। परिवार के अन्य सदस्यों में तेज प्रताप यादव और Akshay Yadav भी शामिल रहे।

कलश को माथे से लगाकर रो पड़ी छोटी बेटी
पूजा खत्म होने के बाद जब अस्थि कलश को गंगा की ओर ले जाया जा रहा था, तभी छोटी बेटी पद्मजा अचानक भावुक हो गईं। उन्होंने कलश को माथे से लगाया और फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के नाम लिखा ‘I Love You Papa’ कार्ड गंगा में बहाया। घाट पर मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके।

अपर्णा यादव की आंखों से लगातार बहते रहे आंसू
अस्थि कलश लेकर घाट पर पहुंचीं अपर्णा यादव पूरे समय बेहद गमगीन नजर आईं। पूजा के दौरान कई बार उनकी आंखें भर आईं। विसर्जन से पहले वह मायके पक्ष के लोगों से गले मिलकर रो पड़ीं। परिवार की महिलाओं ने उन्हें संभाला। सफेद साड़ी में नजर आईं अपर्णा अपने दोनों बच्चों के साथ लगातार प्रतीक यादव की तस्वीर और अस्थि कलश को निहारती रहीं। परिवार के करीबी लोग उन्हें ढांढस बंधाते दिखाई दिए।

चार्टर्ड विमान से हरिद्वार पहुंचा परिवार
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार चार्टर्ड विमान से लखनऊ से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर सबसे आगे तेज प्रताप यादव अस्थि कलश लेकर चलते दिखाई दिए, जबकि उनके पीछे आदित्य यादव, अपर्णा यादव और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर भी आदित्य यादव अस्थि कलश लेकर अपर्णा यादव से आगे चलते नजर आए थे। परिवार सुबह करीब 9:15 बजे घर से रवाना हुआ था।

कनखल के लिए रवाना हुआ परिवार
अस्थि विसर्जन के बाद पूरा परिवार हरिद्वार से कनखल के लिए रवाना हो गया, जहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर Swami Avdheshanand Giri से मुलाकात की। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने बताया कि परिवार ने सभी धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए अस्थि विसर्जन कराया। विसर्जन के बाद परिवार को गंगाजल भी भेंट किया गया और वंशावली रजिस्टर में पूरा विवरण दर्ज कराया गया।

38 साल की उम्र में हुआ था निधन
प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। अगले दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी थी। प्रतीक यादव, दिवंगत Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories