बंगाल रुझानों पर लखनऊ में जश्न: डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं संग खाई झालमुड़ी, बुलडोजर मॉडल बना आकर्षण

The Red Ink
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बीच लखनऊ में जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मनाते नजर आए।

प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल
भाजपा कार्यालय में सुबह से ही हलचल तेज रही।
कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई, ढोल-नगाड़ों की गूंज से माहौल उत्सवमय हो गया इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर जश्न को और खास बना दिया।

डिप्टी सीएम ने खाई झालमुड़ी
जश्न के बीच केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। दोनों नेताओं ने मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं संग झालमुड़ी खाकर जीत की खुशी साझा की।

बुलडोजर मॉडल बना चर्चा का केंद्र
प्रदेश कार्यालय के बाहर एक युवक छोटा बुलडोजर मॉडल लेकर पहुंचा, जिस पर लिखा था— “27 में फिर बुलडोजर”। यह मॉडल वहां मौजूद लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना रहा।

ब्रजेश पाठक का बयान
ब्रजेश पाठक ने रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा— “जनता ने ऐतिहासिक काम किया है।”

कार्यालय के बाहर जुटे ठेले
जश्न के माहौल के बीच कार्यालय के बाहर झालमुड़ी बेचने वाले भी पहुंच गए। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के बीच झालमुड़ी का स्वाद लेते हुए जश्न का आनंद लेते दिखे।

Hot this week

असम चुनाव 2026: कांग्रेस का बड़ा झटका, गौरव गोगोई 23 हजार वोटों से हारे

The Red Ink असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस...

कॉल सेंटर कर्मचारी ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, गंभीर हालत में भर्ती

The Red Ink राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में रविवार...

Topics

असम चुनाव 2026: कांग्रेस का बड़ा झटका, गौरव गोगोई 23 हजार वोटों से हारे

The Red Ink असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस...

कॉल सेंटर कर्मचारी ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, गंभीर हालत में भर्ती

The Red Ink राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में रविवार...

Related Articles

Popular Categories