जबलपुर क्रूज हादसा: चौथे दिन चाचा-भतीजे के शव मिले, मौत का आंकड़ा 13 पहुंचा

The Red Ink
बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हादसे के चौथे दिन रविवार सुबह दो और शव बरामद हुए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। ताजा बरामदगी में एक 8 साल के बच्चे और उसके चाचा का शव शामिल है, जो तमिलनाडु से घूमने आए थे।

हर दिन मिल रहे शव, बढ़ रही त्रासदी की गहराई
रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। अब तक-पहले दिन 4, दूसरे दिन 5, तीसरे दिन 2, चौथे दिन 2 शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ जाती है।

तेज आंधी में पलटा क्रूज
यह हादसा 30 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे हुआ, जब पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि उस वक्त तेज हवा (करीब 70+ किमी/घंटा) और ऊंची लहरों के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा। हैरानी की बात यह है कि क्रूज में यात्रियों की संख्या तय सीमा से कहीं ज्यादा थी।

मौसम अलर्ट के बावजूद क्यों चला क्रूज?
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम को लेकर चेतावनी दी थी। इसके बावजूद क्रूज का संचालन जारी रखा गया। अब यही सबसे बड़ा सवाल बन गया है कि क्या यह सिर्फ हादसा था या लापरवाही?

तमिलनाडु भेजे गए शव
मृतकों में शामिल तमिलनाडु के पर्यटकों के शव एयरलिफ्ट कर उनके गृह राज्य भेजे गए हैं। परिजन भी साथ रवाना हुए हैं। प्रशासन अन्य शवों को भी उनके घर तक पहुंचाने की तैयारी में है।

जांच में उठेंगे कई बड़े सवाल
हादसे के बाद अब जांच एजेंसियां कई पहलुओं पर फोकस कर रही हैं- क्षमता से ज्यादा सवारियां क्यों?, खराब मौसम में संचालन किसने मंजूर किया? क्या मौके पर कोई सेफ्टी प्रोटोकॉल लागू था? फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories