लखनऊ में बीटेक छात्रा की संदिग्ध मौत: किराए के कमरे में मिला शव, पिता ने पड़ोसी युवक पर जताया शक

The Red Ink
राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव उसके किराए के कमरे में मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस आत्महत्या और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

कमरे में फंदे से लटका मिला शव
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अयोध्या जिले के रौनही थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय वैष्णवी यादव के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से बिजनौर इलाके के सीमा सिटी में किराए पर रह रही थी। रविवार दोपहर उसके पड़ोसी उदित ने कई बार फोन किया, लेकिन जवाब न मिलने पर वह कमरे पर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे धक्का देने पर खुल गया। कमरे के अंदर वैष्णवी का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पिता ने जताया हत्या का संदेह
घटना की जानकारी मिलने पर लखनऊ पहुंचे मृतका के पिता अमर बहादुर यादव ने इसे संदिग्ध बताते हुए पड़ोसी युवक उदित पर हत्या का शक जताया है। उनका कहना है कि कमरे का दरवाजा खुला था और पंखे की ऊंचाई ऐसी है कि सामान्य स्थिति में फंदा बांधना संभव नहीं लगता। उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की है।

शादी का एंगल भी जांच के दायरे में
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वैष्णवी की शादी हाल ही में तय हुई थी और संभवतः वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इस पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है और पड़ोसी युवक से पूछताछ भी की गई है। उसने इसे आत्महत्या का मामला बताया है।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories