ईरान को खुली चेतावनी: “एक आदेश और हमला शुरू”- अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

The Red Ink
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया है। पेंटागन में मीडिया को संबोधित करते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने साफ कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं, तो अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है बस राष्ट्रपति के आदेश का इंतज़ार है।

समझदारी से फैसला ले ईरान
हेगसेथ ने ईरानी शासन को सीधे संदेश देते हुए कहा कि अमेरिका चाहता है कि तेहरान समझदारी दिखाए और सही निर्णय ले। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान “गलत रास्ता” चुनता है और किसी समझौते पर नहीं पहुंचता, तो अमेरिका के पास दोबारा सैन्य अभियान शुरू करने के लिए पर्याप्त ताकत मौजूद है।

हम देख रहे हैं, और आप कमजोर पड़ रहे हैं
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान अपनी खोई हुई सैन्य क्षमता की भरपाई नहीं कर पा रहा है। उनके मुताबिक ईरान के पास जो लॉन्चर और मिसाइलें बची हैं, उन्हें वह दोबारा तैयार नहीं कर सकता अमेरिका लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

यह बराबरी की लड़ाई नहीं
हेगसेथ ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका और ईरान की ताकतों की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “यह कोई बराबरी की लड़ाई नहीं है। हम लगातार और मजबूत होते जा रहे हैं।”

बस एक आदेश… और कार्रवाई
सबसे सख्त बयान देते हुए हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना पहले से ज्यादा ताकत के साथ तैयार है। उन्होंने दो टूक कहा “हम अपने राष्ट्रपति के आदेश पर एक बटन दबाते ही कार्रवाई के लिए तैयार हैं।”

तनाव के बीच सीधा संदेश
इस बयान को ऐसे समय में देखा जा रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। पेंटागन से आया यह संदेश साफ संकेत देता है कि अमेरिका अब डिप्लोमेसी और सैन्य विकल्प दोनों को साथ लेकर चल रहा है और अगला कदम पूरी तरह हालात और फैसलों पर निर्भर करेगा।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories