वृंदावन नाव हादसे पर डिंपल यादव का फूटा गुस्सा, बोलीं— सुरक्षा में लापरवाही बेहद चिंताजनक

वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम न होना बेहद चिंताजनक है और इस तरह की लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

शनिवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिंपल यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि लोग बड़ी श्रद्धा के साथ वृंदावन आते हैं, लेकिन उनके साथ इस तरह की घटनाएं होना बेहद पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सरकार को चाहिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं और नावों में ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए।”

डिंपल यादव ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं कहीं न कहीं लापरवाही को दर्शाती हैं। उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Hot this week

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटिंग से 48 घंटे पहले नाम जुड़ा तो भी डाल सकेंगे वोट

The Red Ink पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता...

Topics

Related Articles

Popular Categories