दिल्ली विधानसभा में घुसने वाली कार का खुलासा! ड्राइवर गिरफ्तार, 3 लोग हिरासत में- गुलदस्ता मिस्ट्री सुलझी

The Red Ink: दिल्ली विधानसभा में सोमवार को हुए हाई-वोल्टेज सुरक्षा उल्लंघन मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथ कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल हुई गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

VIP गेट तोड़कर 2 बजे घुसा, मच गया हड़कंप
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक नकाबपोश शख्स उत्तर प्रदेश नंबर की सफेद कार लेकर गेट नंबर-2, जो VIP एंट्री के लिए होता है, से बैरिकेड तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में घुस गया। उस वक्त गेट पर CRPF तैनात थी लेकिन आरोपी सुरक्षा घेरा तोड़ने में कामयाब रहा। इस घटना के बाद पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई और इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना गया।

कौन है सरबजीत सिंह?
सोशल मीडिया द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार सरबजीत सिंह उत्तर प्रदेश के पूरनपुर का रहने वाला है. वह अपना खुद का काम करता है. उसने पीलीभीत के स्प्रिंगडेल कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है बाद में उच्च शिक्षा बरेली के ही एक कॉलेज से की.

स्पीकर ऑफिस के बाहर गुलदस्ता और कागज रखकर फरार
अंदर घुसने के बाद आरोपी सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के दफ्तर की ओर बढ़ा। वहां उसने गाड़ी रोकी, नीचे उतरा और दफ्तर के बरामदे के पास एक फूलों का गुलदस्ता और कुछ कागज रख दिए। इसके बाद वह दोबारा गाड़ी में बैठा और उसी गेट नंबर-2 से फरार हो गया।

Tata Sierra और UP नंबर से मिला सुराग
जांच में सामने आया कि आरोपी सफेद रंग की Tata Sierra चला रहा था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर (UP26AZ8090) उत्तर प्रदेश का है। गाड़ी को विधानसभा से निकलने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर जाते हुए देखा गया था। अब पुलिस ने वाहन को बरामद कर लिया है और आरोपी को भी पकड़ लिया है।

गिरफ्तारी के साथ 3 लोग हिरासत में, जांच तेज
पुलिस ने इस मामले में आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे घटनाक्रम की जांच तेज कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी।

घटना के वक्त स्पीकर ऑफिस में ही मौजूद थे विजेंद्र गुप्ता
घटना के समय विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता अपने दफ्तर में ही मौजूद थे। इससे पहले वह करीब 1:30 बजे शिक्षा विभाग के ऑफिस का दौरा कर वापस लौटे थे और थोड़ी देर बाद यह पूरी घटना घट गई।

बम स्क्वॉड की जांच, कुछ संदिग्ध नहीं मिला
घटना के बाद मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने गुलदस्ते की भी जांच की लेकिन उसमें कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। फिलहाल विधानसभा परिसर में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा और स्पेशल सेल के कमिश्नर अनिल शुक्ला भी मौके पर मौजूद।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories