दिल्ली विधानसभा में घुसी रहस्यमयी SUV! गेट तोड़ा, अंदर घूमा, स्पीकर ऑफिस तक पहुंचा और छोड़ गया गुलदस्ता

The Red Ink: राजधानी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों में से एक—दिल्ली विधानसभा—सोमवार दोपहर अचानक अफरातफरी का केंद्र बन गई, जब एक सफेद SUV सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर घुस गई। दोपहर करीब 2 बजे गेट नंबर 2, जो VVIP एंट्री पॉइंट है, वहां लोहे का गेट तोड़कर यह गाड़ी सीधे परिसर में दाखिल हो गई और एक के बाद एक सुरक्षा लेयर को पार कर गई।

5 मिनट तक अंदर घूमती रही गाड़ी, सुरक्षा देखती रह गई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफेद रंग की यह SUV करीब 5 मिनट तक विधानसभा परिसर के अंदर घूमती रही। एक चश्मदीद ने ANI को बताया, “मैंने एक सफेद कार देखी, जिसने गेट को टक्कर मारी और अंदर घुस गई। करीब पांच मिनट तक वह अंदर चलती रही। जब एक सुरक्षाकर्मी उसकी ओर दौड़ा, तो ड्राइवर तेजी से गाड़ी बाहर निकालकर भाग गया।”
मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश जरूर की लेकिन ड्राइवर उन्हें चकमा देकर फरार हो गया।

स्पीकर ऑफिस तक पहुंचा, गुलदस्ता रखकर फरार
घटना ने उस वक्त और हैरान कर दिया, जब नकाबपोश ड्राइवर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के दफ्तर की ओर बढ़ा। वह कुछ पल के लिए रुका और पोर्च के पास एक फूलों का गुलदस्ता रखकर मौके से निकल गया। इस अजीब हरकत ने पूरे मामले को और ज्यादा रहस्यमयी बना दिया है।

UP नंबर की Tata Sierra की तलाश, CCTV खंगाल रही पुलिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस फिलहाल उत्तर प्रदेश नंबर की 26A सीरीज वाली Tata Sierra गाड़ी की तलाश कर रही है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और उसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके। घटना के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गईं और हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।

हालिया बम धमकी के बाद बढ़ी चिंता
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में बजट सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी थी। ऐसे में इस सुरक्षा उल्लंघन को बेहद गंभीर माना जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Hot this week

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटिंग से 48 घंटे पहले नाम जुड़ा तो भी डाल सकेंगे वोट

The Red Ink पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता...

Topics

Related Articles

Popular Categories