IPL में जीत के बाद विवाद: Abhishek Sharma पर BCCI की सख्त कार्रवाई, अश्लील भाषा पड़ी भारी

The Red Ink: आईपीएल 2026 में जहां एक तरफ शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों के व्यवहार पर भी सख्ती जारी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मुकाबले के बाद SRH के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा विवादों में घिर गए हैं।

अश्लील भाषा के इस्तेमाल पर कार्रवाई
2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 48 रन की अहम पारी खेलकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई लेकिन मैच के दौरान उनके व्यवहार ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें IPL आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। BCCI के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने Code of Conduct के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है।

मैच फीस का 25% जुर्माना, एक डिमेरिट पॉइंट
इस गलती के लिए अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। राहत की बात यह रही कि खिलाड़ी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिससे मामला यहीं सीमित रहा।

Shreyas Iyer पर भी गिर चुकी है गाज
इससे पहले 31 मार्च को पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी कार्रवाई की गई थी। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि उस मैच में पंजाब किंग्स ने 163 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की थी।

बार-बार गलती पर लग सकता है बैन
श्रेयस अय्यर के मामले में यह सीजन की पहली गलती थी, इसलिए सिर्फ जुर्माने तक मामला सीमित रहा लेकिन अगर दूसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती होती है, तो जुर्माना बढ़कर 24 लाख रुपये हो जाएगा और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी आर्थिक दंड लगाया जाएगा। वहीं, तीसरी बार ऐसी गलती होने पर कप्तान को एक मैच के लिए बैन तक किया जा सकता है।

सख्त संदेश दे रहा है BCCI
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि BCCI इस सीजन में अनुशासन को लेकर किसी तरह की ढील नहीं देना चाहता। मैदान पर प्रदर्शन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी खिलाड़ियों का व्यवहार भी है और अब छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है।

Hot this week

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटिंग से 48 घंटे पहले नाम जुड़ा तो भी डाल सकेंगे वोट

The Red Ink पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता...

Topics

Related Articles

Popular Categories