रील के नाम पर ‘हथियारों का खेल’: डोंबिवली में रीलबाज के घर से 7 बंदूकें, 371 कारतूस और तलवार-चाकू बरामद

The Red Ink: सोशल मीडिया पर ‘डॉन’ बनने की होड़ अब सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रह गई है। महाराष्ट्र के डोंबिवली से सामने आया मामला बताता है कि रील में दिखने वाला ‘स्टाइल’ असल जिंदगी में कितना खतरनाक रूप ले सकता है जहां लाइक्स के पीछे छिपा होता है कानून तोड़ने का पूरा इंतजाम।

जूते की रैक से निकला पूरा ‘आर्म्स रूम’
ठाणे जिले के डोंबिवली में क्राइम ब्रांच ने एक रीलबाज के घर छापा मारकर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को जूतों की रैक में एक छिपा हुआ कम्पार्टमेंट मिला। जैसे ही नकली पैनल हटाया गया, अंदर से बंदूकें, कारतूस और धारदार हथियारों का ढेर सामने आ गया।

बरामदगी ने चौंकाया: हथियार पूरी तरह ‘रेडी टू यूज़’
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के घर से 7 बंदूकें, 371 जिंदा कारतूस, 167 एयर गन की गोलियां, तलवार, चाकू और हंसिया जैसे हथियार बरामद किए गए। इनकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में सामने आया कि 7 बंदूकों में 5 देसी पिस्तौल और रिवॉल्वर शामिल हैं। कुछ हथियारों पर ‘Made in USA’ और ‘Special Auto’ की नक्काशी भी पाई गई। पुलिस का कहना है कि पूरा जखीरा इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार था।

रीलबाज नहीं, हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्र पांडुरंग पाटिल के रूप में हुई है उम्र 55 साल, पेशे से बिल्डर, पहले से हिस्ट्रीशीटर और रेप जैसे गंभीर आरोपों में नाम शामिल बताया गया कि वह दो हफ्ते पहले ही जेल से छूटकर आया था।

3 लाख फॉलोअर्स और ‘प्रॉप्स’ की कहानी
सुरेंद्र पाटिल सोशल मीडिया पर गैंगस्टर स्टाइल वीडियो बनाता था और उसके इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उसका दावा है कि बरामद हथियार सिर्फ वीडियो में ‘प्रॉप्स’ के तौर पर इस्तेमाल किए जाते थे। हालांकि, पुलिस इस दावे की सच्चाई की जांच कर रही है।

गुप्त सूचना से खुला पूरा खेल
क्राइम ब्रांच को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 30 मार्च की देर रात दावड़ी स्थित बंगले पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान ही यह पूरा मामला उजागर हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच जारी: इस्तेमाल या सप्लाई?
फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में हो रहा था या इन्हें सप्लाई किया जा रहा था।

रील का ‘रौब’, कानून की ‘सच्चाई’
यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं बल्कि उस खतरनाक ट्रेंड की झलक है जहां सोशल मीडिया पर ‘खौफ’ दिखाने की कोशिश असल में कानून के लिए खतरा बन रही है। रील में दिखने वाला ‘डॉन’ जब असल में हथियारों के साथ पकड़ा जाता है, तो कहानी वायरल वीडियो से निकलकर सीधे जेल की सलाखों तक पहुंच जाती है।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories