15 साल का तूफ़ान: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 गेंदों में फिफ्टी से IPL हिला

IPL 2026: क्रिकेट में टैलेंट की कहानियां आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन 15 साल की उम्र में ऐसा विस्फोट कम ही देखने को मिलता है। वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी बल्लेबाज़ी से सिर्फ रन नहीं बनाए बल्कि यह साबित कर दिया कि आने वाला वक्त किसका है। जिस पिच पर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ जूझते दिखे, उसी पर इस युवा खिलाड़ी ने तूफान खड़ा कर दिया।

15 गेंदों में फिफ्टी, जन्मदिन के 3 दिन बाद धमाका
क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 27 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन मनाया था। इसके ठीक तीन दिन बाद, IPL के अपने पहले मैच में उतरते ही उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। हालांकि उनके खेलने के अंदाज़ को देखते हुए यह पूरी तरह चौंकाने वाला नहीं था लेकिन जिस तरह उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात की, वह खास था खासकर उस पिच पर जहां कुछ देर पहले CSK 127 रन पर सिमट गई थी।

राजस्थान की जीत का असली हीरो
वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों का लक्ष्य सिर्फ 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर उनका शानदार साथ निभाया।

पावरप्ले का प्लान और आक्रामक रणनीति
मैच के बाद वैभव ने खुद बताया कि टीम की रणनीति पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने की थी। उन्होंने कहा “योजना पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करने की थी। शुरुआत में विकेट थोड़ा धीमा लग रहा था लेकिन बाद में गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आने लगी।” उन्होंने यह भी बताया कि यशस्वी जायसवाल ने उन्हें खुलकर खेलने के लिए प्रेरित किया “अगर गेंद बल्ले पर आ रही है तो मारो।”

कप्तान रियान पराग का भरोसा बना ताकत
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने वैभव पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा “मैंने उससे कहा कि चाहे कुछ भी हो, तुम पूरे 14 मैच खेलोगे। तुम्हें परेशान नहीं होना है।” रियान ने यह भी साफ किया कि टीम वैभव पर किसी तरह का बाहरी दबाव नहीं डालती।

पहली गेंद पर मिला जीवनदान
वैभव सूर्यवंशी को मैच की पहली ही गेंद पर जीवनदान मिल गया था। CSK के डेब्यूटेंट कार्तिक शर्मा ने डीप मिडविकेट पर उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद वैभव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पहले भी दिखा चुके हैं कमाल
वैभव का यह पहला धमाका नहीं था, 2025 में 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू, 7 मैचों में शानदार प्रदर्शन, 35 गेंदों में शतक (IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज़), 252 रन, 206.55 स्ट्राइक रेट रहा है।

क्रिकेट दिग्गज भी हुए मुरीद
वैभव सूर्यवंशी की इस तूफ़ानी पारी को देख कर बड़े-बड़े क्रिकेट के दिग्गज भी खुद को वैभव की तारीफ़ करने से रोक नहीं पाएं। हर्षा भोगले- “यह युवा खिलाड़ी दर्शकों को मैदान में खींचेगा”, इरफान पठान- “इतनी कम उम्र में ऐसा किसी को नहीं देखा।”, मोहम्मद कैफ- “अब लगता है कि वह अगले लेवल के लिए तैयार है।”, राजीव शुक्ला- “भोला चेहरा लेकिन किसी भी गेंदबाज़ के सामने ख़ूंखार।”

रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी?
28 अप्रैल 2025 को वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे। राशिद खान, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज़ों के खिलाफ उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।

एक नई सनसनी का आगाज़
पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने पहले ही कह दिया था कि इस खिलाड़ी में खास प्रतिभा है। आज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक युवा खिलाड़ी नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य की सबसे बड़ी उम्मीद बनते नजर आ रहे हैं।

यह सिर्फ एक पारी नहीं थी- यह एक घोषणा थी।
15 साल का यह खिलाड़ी बता चुका है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और अगर टैलेंट आग बन जाए तो IPL जैसी लीग भी उसे रोक नहीं सकती।

Hot this week

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटिंग से 48 घंटे पहले नाम जुड़ा तो भी डाल सकेंगे वोट

The Red Ink पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता...

Topics

Related Articles

Popular Categories