Akhilesh Yadav Interview: दादरी रैली के बाद बादलपुर पहुंचे अखिलेश यादव, ‘The Red Ink’ से बोले-2012 की तरह फिर बनेगी सपा सरकार

Akhilesh Yadav Interview: दादरी में बड़ी रैली को संबोधित करने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav गौतमबुद्धनगर जिले के बादलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने The Red Ink से एक्सक्लूसिव बातचीत की। बताते चलें कि गौतमबुद्धनगर का बादलपुर इलाका Mayawati का गढ़ माना जाता है। वर्तमान समय में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। ऐसे में दादरी से चुनावी शुरुआत और उसके बाद बादलपुर पहुंचना सपा की राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

‘कार्यकर्ताओं ने तय कर लिया है, सपा की सरकार बनेगी’
बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि,
“मैं समाजवादी लोगों, कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद करना चाहता हूँ, क्योंकि उन्होंने तय कर लिया है कि आने वाले समय में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने जा रहे हैं। सामाजिक न्याय के साथ-साथ सामाजिक न्याय की सरकार स्थापित करेंगे।”

‘2012 की याद दिलाता है दादरी’
दादरी से चुनावी शंखनाद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, “मुझे याद है कि साल 2012 में भी यहीं से मैंने साइकिल यात्रा शुरू की थी और परिणाम समाजवादी सरकार बनने का आया था। हमें उम्मीद है कि हम लोग काम करेंगे और शोषित, पीड़ित, वंचित और दुखी लोगों को साथ लेकर उत्तर प्रदेश में बदलाव लाएंगे।”

प्रधानमंत्री के दौरे पर तंज
प्रधानमंत्री के प्रदेश दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि, “प्रधानमंत्री जी तो आएंगे ही क्योंकि यह वही प्रदेश है जिसने उन्हें चुनकर भेजा है। इसी प्रदेश ने बुलाया है और इसी प्रदेश से उनकी विदाई भी होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि इस बार चुनाव मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के खिलाफ होने जा रहा है।

भीड़ पर बोले— ‘यह पीड़ित और वंचितों का समर्थन है’
रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि वह इसके लिए जनता का धन्यवाद और बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि, “हमारे साथ जितने भी पीड़ित, वंचित और शोषित लोग हैं, वे लगातार जुड़ रहे हैं।”

दादरी रैली के बाद बादलपुर का दौरा और वहां दिया गया बयान यह संकेत देता है कि समाजवादी पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने आधार को मजबूत करने के साथ-साथ पारंपरिक राजनीतिक गढ़ों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रही है।

Hot this week

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटिंग से 48 घंटे पहले नाम जुड़ा तो भी डाल सकेंगे वोट

The Red Ink पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता...

Topics

Related Articles

Popular Categories