IPL 2026: ‘रन मशीन’ कोहली का धमाका, 38 गेंदों में 69 से RCB को दिलाई जीत, दिग्गजों ने की जमकर तारीफ़

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ माना जाता है।
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइज़र्स हैदराबाद को आसान अंदाज़ में हरा दिया, और इस जीत के केंद्र में रहे कोहली, जिन्होंने नाबाद 69 रन की पारी खेली।

कोहली का तूफ़ान, लक्ष्य हुआ आसान-
मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रन की तेज़ पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत आक्रामक रही। ओपनिंग करने आए कोहली ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और महज़ 38 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके 5 छक्के लगाए और हैदराबाद के गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया। उनका साथ देवदत्त पडिक्कल ने दिया, जिन्होंने 26 गेंदों में 61 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज़ों की इस साझेदारी के दम पर आरसीबी ने सिर्फ 16वें ओवर में ही मैच खत्म कर दिया।

‘फॉर्म अस्थायी है, क्लास स्थायी’
करीब आठ महीने बाद मैदान पर उतरे कोहली की इस पारी ने एक बार फिर यह साबित किया कि “फॉर्म इज़ टेम्परेरी, क्लास इज़ पर्मानेंट” सिर्फ कहावत नहीं, हकीकत है।

पूर्व क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ़ ने कोहली की पारी की तारीफ़ करते हुए लिखा “ऑस्ट्रेलिया में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद लोग कह रहे थे कि कोहली खत्म हो गए। लेकिन पिछली 10 पारियों में उनके स्कोर देखें — 74, 135, 102, 65, 131, 77, 93, 23, 124 और अब 69।” उन्होंने यह भी कहा कि इस सीज़न में कोहली की भूख और प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा

इरफ़ान पठान ने लिखा “विराट कोहली से बेहतर रन चेज़ कोई नहीं करता। चिन्नास्वामी में उनका यह 28वां अर्धशतक है — शानदार।” आकाश चोपड़ा ने कोहली की मानसिकता की तारीफ़ करते हुए लिखा “कोहली की सबसे बड़ी ताकत है कि वह अपने अहंकार को किनारे रख देते हैं और टीम के लक्ष्य पर ध्यान देते हैं। वो एक चैंपियन खिलाड़ी हैं।” और उन्होंने उन्हें कहा “विराट-रन मशीन कोहली”

RCB और कोहली का रिकॉर्ड
आरसीबी ने भी कोहली की पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उन्होंने आईपीएल में रन चेज़ करते हुए 4000 रन पूरे किए हैं और लिखा “रनों का पीछा करना- यही उनका खेल है। वाह विराट कोहली!”

आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में कोहली ने यह साफ कर दिया है कि उम्र या ब्रेक उनके खेल को प्रभावित नहीं करते, बड़े मैच और बड़े लक्ष्य उनके लिए ही बने हैं और इस सीज़न में वह एक बार फिर RCB के सबसे बड़े मैच विनर बन सकते हैं।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories