दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की ‘फुल इमरजेंसी’ लैंडिंग, 161 यात्री सुरक्षित

Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते एयरपोर्ट ने रनवे नंबर 28 पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की तत्परता के चलते विमान सुरक्षित लैंड कर गया।

लैंडिंग की प्रक्रिया-
टेक्निकल खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट ने आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किया। रनवे नंबर 28 पर दमकल, एम्बुलेंस और इमरजेंसी सर्विस मौजूद रही सभी 161 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। विमान सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड हुआ।

आगे की कार्रवाई-
इंडिगो प्रशासन इंजन में आई तकनीकी खराबी की विस्तृत जांच कर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और विमान के इंटिग्रिटी की समीक्षा की जा रही है। यह घटना एक बार फिर एयरपोर्ट प्रोटोकॉल और पायलट की दक्षता की सफलता को उजागर करती है।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories