IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका: एमएस धोनी दो हफ्ते बाहर, शुरुआती मैच मिस करेंगे

IPL2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण शुरुआती दो हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे। शनिवार (28 मार्च) को फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि धोनी इस चोट के चलते लीग के पहले चार मुकाबलों से बाहर रहेंगे।

IPL 2026 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे धोनी

किन मैचों में नहीं खेलेंगे धोनी?
धोनी के इन मैचों से बाहर रहने की संभावना है:
30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स
5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपर किंग्स
11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स

टीम पर क्या असर पड़ेगा?
एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में टीम को दो बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. विकेटकीपिंग विकल्प के तौर पर संजू सैमसन या उर्विल पटेल जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. लीडरशिप और फिनिशिंग धोनी के बिना डेथ ओवर्स में मैच खत्म करना आसान नहीं होगा सीजन की शुरुआत में यह CSK की बेंच स्ट्रेंथ और रणनीति की असली परीक्षा होगी।

धोनी का रिकॉर्ड और अनुभव-
2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकिन IPL में लगातार सक्रिय
पिछले सीजन एम एस धोनी ने 14 मैच खेलकर 196 रन बनाए और उनका 135+ स्ट्राइक रेट रहा इसके साथ ही जब ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हुए थे, तब धोनी ने कप्तानी भी संभाली थी।

उम्र सिर्फ नंबर?
44 साल की उम्र में भी एमएस धोनी IPL के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। अगर वह इस सीजन में वापसी करते हैं, तो वह लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

CSK के लिए यह सिर्फ एक खिलाड़ी की चोट नहीं, बल्कि टीम की पहचान पर असर डालने वाला झटका है। शुरुआती मैचों में ही यह साफ हो जाएगा कि क्या टीम “धोनी पर निर्भरता” से आगे बढ़ पाई है या नहीं।

Hot this week

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटिंग से 48 घंटे पहले नाम जुड़ा तो भी डाल सकेंगे वोट

The Red Ink पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता...

Topics

Related Articles

Popular Categories