ब्रेकिंग लखनऊ: 1090 चौराहे पर पुलिस का बड़ा अभियान, मॉडिफाइड तेज रफ्तार गाड़ियों पर कार्रवाई

लखनऊ: राजधानी के 1090 चौराहा पर आज पुलिस ने मॉडिफाइड और तेज आवाज करने वाली गाड़ियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

यह कार्रवाई एसीपी विकास जायसवाल के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान तेज रफ्तार और धमाकेदार आवाज करने वाली मॉडिफाइड गाड़ियों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया।

एसीपी के निर्देशन में ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और एसएसआई अमित सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ अभियान को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान करीब दो दर्जन गाड़ियों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज और स्टंटबाजी जैसी गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियानों को लगातार चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories