CJP-सरकार की आज फिर होगी वार्ता, न्यूट्रल वेन्यू पर बैठक; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन पर अड़ी पार्टी

The Red Ink

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरी दौर की बातचीत प्रस्तावित है। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। इस बार CJP की मांग पर बातचीत न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित की जा रही है।

CJP का दावा- सरकार दबाव में, इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

बैठक से पहले CJP ने अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म नहीं होगा। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक पर कानून लाने संबंधी वीडियो जारी किया जाना इस बात का संकेत है कि सरकार पर दबाव बढ़ा है।

सरकार बोली- चार बार बुलाया, CJP ने बदली जगह की मांग

सरकार का कहना है कि उसने अब तक चार बार CJP को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन पार्टी बैठक में शामिल नहीं हुई। वहीं CJP का कहना है कि वह किसी मंत्री के आवास पर बातचीत नहीं करना चाहती थी और शुरुआत से ही किसी तटस्थ स्थान पर वार्ता की मांग कर रही थी।

वांगचुक ने खत्म किया अनशन

इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त कर दिया। गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, कई मेट्रो स्टेशन बंद

प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजीव चौक और लोक कल्याण मार्ग सहित सेंट्रल दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। संसद मार्ग पर देर रात प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड्स तोड़े जाने के बाद पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

हाईकोर्ट में इंटरनेट बैन पर सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को जंतर-मंतर क्षेत्र में लगाए गए इंटरनेट प्रतिबंध और प्रदर्शन स्थल पर निगरानी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

RSS नेता का आरोप

RSS के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने आरोप लगाया कि CJP के आंदोलन के पीछे देश और विदेश की कुछ ताकतें सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

पिछले चार दिनों की प्रमुख घटनाएं

23 जुलाई: CJP ने सरकार से जंतर-मंतर आकर बातचीत करने की मांग की।

22 जुलाई: सोनम वांगचुक ने भरोसा मिलने पर अनशन खत्म करने की बात कही।

21 जुलाई: अभिजीत दीपके ने कहा कि बातचीत करनी है तो सरकार खुद आगे आए।

20 जुलाई: संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories